फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi offered 400 million euro to play for Saudi club Al Hilal 6 other club also in race Explained

Explained: क्या मेसी-रोनाल्डो में फिर होगी भिड़ंत? सऊदी क्लब ने अर्जेंटीना के कप्तान को दिया 3600 करोड़ का ऑफर

Wed, 05 Apr 2023 03:56 PM IST
Rohit Raj रोहित राज
Updated Wed, 05 Apr 2023 03:56 PM IST
सार

मेसी के चिर-प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल के क्लब क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब में खेलते हैं। उन्होंने पिछले साल के अंत में अल नस्र के साथ 200 मिलियन यूरो (211 मिलियन डॉलर) यानी 1751 करोड़ रुपये में करार किया था।

विज्ञापन
Lionel Messi offered 400 million euro to play for Saudi club Al Hilal 6 other club also in race Explained
लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी इस सीजन के बाद फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को छोड़ने का मन बना रहे हैं। क्लब के साथ उनका करार इस साल जून में समाप्त हो जाएगा। पीएसजी ने मेसी के सामने नए कॉन्टैक्ट रखे हैं, लेकिन अर्जेंटीना के कप्तान ने उस पर साइन नहीं किया है। इसी बीच मेसी के पुराने क्लब बार्सिलोना ने उन्हें फिर से वापस बुलाने में दिलचस्पी दिखाई है। वहीं, सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल ने रिकॉर्ड 3600 करोड़ रुपये की सैलरी ऑफर की है।
विज्ञापन


पीएसजी की टीम में दुनिया के कई बड़े खिलाड़ी हैं। मेसी के अलावा फ्रांस के कप्तान और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे, ब्राजील के दिग्गज नेमार जूनियर और स्पेन के पूर्व कप्तान सर्जियो रेमोस हैं। इसके बावजूद टीम लगातार दूसरे साल यूईएफए चैंपियंस लीग (UEFA Champions League) से बाहर हो गई।
विज्ञापन

Lionel Messi offered 400 million euro to play for Saudi club Al Hilal 6 other club also in race Explained
लियोनल मेसी - फोटो : अमर उजाला
मेसी क्यों छोड़ना चाहते हैं पीएसजी?
पीएसजी की टीम के खिलाड़ियों में तालमेल की कमी है। इससे मेसी निराश हैं। वहीं, मौजूदा कोच क्रिस्टॉफ गाल्टियर के टीम चयन और उनकी योजनाओं से वह खुश नहीं हैं। मेसी इन चीजों को दरकिनार कर भी पीएसजी के साथ आगे जुड़े रहना चाहते थे, लेकिन पिछले कुछ मैचों में होमग्राउंड पार्क डेस प्रिंसेस में घरेलू फैंस ने उनकी हूटिंग की है। इससे वह काफी खफा हैं। 

दुनिया के कई दिग्गजों ने इस पर निराशा जाहिर की है। बार्सिलोना और फ्रांस के पूर्व दिग्गज थिएरी हेनरी ने कहा कि यह दुखद है। दुनिया के महान फुटबॉलर को हूटिंग करना फुटबॉल का अपमान है।
विज्ञापन

Lionel Messi offered 400 million euro to play for Saudi club Al Hilal 6 other club also in race Explained
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बार्सिलोना वापस आएंगे मेसी?
मेसी अगर पीएसजी को छोड़ने का फैसला करते हैं तो इस बात की सबसे ज्यादा संभावना है कि वह अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना में वापस आएंगे। बार्सिलोना के कोच जावी हर्नांडेज ने मेसी से कई बार बात की है। जावी की कप्तानी में मेसी खेल चुके हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावी ने ड्रेसिंग रूम में भी सभी खिलाड़ियों से इस बारे में बात की है। बार्सिलोना के खिलाड़ी भी मेसी की वापसी को लेकर उत्सुक हैं।

बार्सिलोना क्लब के उपाध्यक्ष राफा यूस्ते ने कहा है कि क्लब मेसी के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा, ''हम उन्हें वापस यहां लाना चाहते हैं। लियोनल मेसी जानते हैं कि हम उन्हें कितना सम्मान देते हैं। उनकी वापसी पर हमें खुशी है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि मेसी बार्सिलोना क्लब और शहर को प्यार करते हैं। इसलिए हम सही परिस्थितियां बनाना चाहते हैं ताकि वह वापस आ सके।''
विज्ञापन

Lionel Messi offered 400 million euro to play for Saudi club Al Hilal 6 other club also in race Explained
मेसी के कमरे से लाखों की चोरी हुई है - फोटो : सोशल मीडिया
मेसी और बार्सिलोना का भावनात्मक रिश्ता
साल 2000 में लियोनल मेसी ने 13 साल की उम्र में बार्सिलोना के साथ करार किया था। तब उन्होंने एक टिश्यू पेपर पर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 16 साल की उम्र में उन्हें बार्सिलोना की सीनियर टीम में खेलने का मौका मिला। उसके बाद 17 साल तक वह बार्सिलोना के लिए खेलते रहे। 2020 में उनका करार खत्म हुआ तो उन्हें टीम को अलविदा कहना पड़ा। बार्सिलोना ने इसके पीछे कई तर्क दिए। उसने कहा कि क्लब स्पेन की लीग 'ला लिगा' के नियमों के कारण मेसी के साथ करार नहीं कर सका। हालांकि, इससे क्लब और मेसी के बीच रिश्ता खराब नहीं हुआ। मेसी ने पिछले दो साल में बार्सिलोना के कई खिलाड़ियों से मुलाकात की है।

Lionel Messi offered 400 million euro to play for Saudi club Al Hilal 6 other club also in race Explained
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या सऊदी अरब में खेलेंगे मेसी?
मशहूर फुटबॉल पत्रकार फैब्रिजियो रोमानो ने मंगलवार (चार अप्रैल) को इस बात का खुलासा किया कि सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल ने लियोनल मेसी को आधिकारिक रूप से क्लब के साथ जुड़ने का ऑफर दिया है। अल-हिलाल हर साल मेसी को 400 मिलियन यूरो (करीब 3600 करोड़ रुपये) देने की बात की है। मेसी ने अभी तक इस ऑफर के बारे में कुछ नहीं सोचा है। 

अगर मेसी अल हिलाल जाते हैं तो उनका यूरोपियन फुटबॉल में करियर लगभग समाप्त हो जाएगा। फैब्रिजियो रोमानो ने कहा कि मेसी अभी यूरोप में ही खेलना चाहते हैं। वह 2024 में कोपा अमेरिका की तैयारी के लिए शीर्ष स्तर पर फुटबॉल खेलना चाहते हैं। ऐसे में उनका यूरोप के बाहर किसी क्लब के साथ करार करना मुश्किल है।

Lionel Messi offered 400 million euro to play for Saudi club Al Hilal 6 other club also in race Explained
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो से ज्यादा होगी मेसी की सैलरी?
मेसी के चिर-प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल के क्लब क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब में खेलते हैं। उन्होंने पिछले साल के अंत में अल नस्र के साथ 200 मिलियन यूरो (211 मिलियन डॉलर) यानी 1751 करोड़ रुपये में करार किया था। मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और युवेंटस में शानदार प्रदर्शन के बाद वह अब सऊदी अरब में लगातार गोल कर रहे हैं। अगर मेसी अल-हिलाल के साथ करार करते हैं तो रोनाल्डो से बहुत ज्यादा सैलरी उनकी हो जाएगी।

ये क्लब भी मेसी को कर सकते हैं साइन
मेसी को यूरोप के साथ-साथ अमेरिका और एशिया के क्लब भी अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। बार्सिलोना और अल हिलाल के अलावा मेसी के इंग्लैंड के क्लब न्यूकैसल, मैनचेस्टर सिटी, अमेरिका के क्लब इंटर मियामी, इटली के क्लब इंटर मिलान और अर्जेंटीना के क्लब नेवेल ओल्ड बॉयज में भी जाने की अफवाह उड़ रह रही है। इनमें से नेवेल ओल्ड बॉयज के लिए मेसी खेल चुके हैं। वह जूनियर स्तर पर इसी क्लब में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed