फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi: Messi continues to shine in America, said- I am happy to join Inter Miami

Lionel Messi: अमेरिका में मेसी का जलवा कायम, कहा- इंटर मियामी से जुड़कर खुश हूं

Fri, 18 Aug 2023 11:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 11:08 PM IST
सार

जब से मेसी इंटर मियामी के साथ जुड़े हैं तब से प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों से लेकर फुटबाल प्रशंसकों के बीच केवल मेसी को लेकर ही चर्चा है। विरोधी टीम के खिलाड़ी मैच के बाद उनका ऑटोग्राफ लेने या उनसे सिर्फ हाथ मिलाने के लिए इंतजार करते हैं। दक्षिण फ्लोरिडा में मेसी की 10 नंबर की जर्सी को लोग पहनकर घूमते हैं।
 

विज्ञापन
Lionel Messi: Messi continues to shine in America, said- I am happy to join Inter Miami
लियोनल मेसी - फोटो : Inter Miami/X

विस्तार

स्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी ने कहा कि वह अमेरिका के फुटबाल क्लब इंटर मियामी के साथ जुड़कर खुश हैं। अर्जेंटीना के विश्वकप विजेता कप्तान मेसी ने पेरिस सेंट जर्मेन क्लब को छोड़कर इंटर मियामी के साथ करार किया था।
विज्ञापन


जब से मेसी इंटर मियामी के साथ जुड़े हैं तब से प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों से लेकर फुटबाल प्रशंसकों के बीच केवल मेसी को लेकर ही चर्चा है। विरोधी टीम के खिलाड़ी मैच के बाद उनका ऑटोग्राफ लेने या उनसे सिर्फ हाथ मिलाने के लिए इंतजार करते हैं। दक्षिण फ्लोरिडा में मेसी की 10 नंबर की जर्सी को लोग पहनकर घूमते हैं।
विज्ञापन


मेसी ने कहा, ‘शुरुआत से ही मेरे यहां पहुंचने के बाद शानदार स्वागत किया गया। मेरा क्लब के साथ जुड़ने का फैसला सही रहा।’ मेसी सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के आकर्षक प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते थे, लेकिन उन्होंने अमेरिका आना उचित समझा। उन्होंने कहा, 'मैं बार्सिलोना छोड़ना नहीं चाहता था, लेकिन क्लब से अलग होना मुश्किल था। अब मेरे साथ अमेरिका में जो अच्छा हो रहा है, यह उसके विपरीत है, भगवान का शुक्र है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed