फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi India Tour: Who is the Woman Seen With Messi and Suarez in Kolkata

Lionel Messi India Tour: मेसी और सुआरेज के साथ कोलकाता में दिखी यह महिला कौन? तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाईं

Sat, 13 Dec 2025 05:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Dec 2025 05:32 PM IST
सार

लियोनल मेसी के भारत दौरे की शुरुआत हंगामे के साथ हुई है, लेकिन कोलकाता में उनके साथ एक महिला की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। आइए जानते हैं मेसी के साथ दिख रही ये महिला कौन है?

विज्ञापन
Lionel Messi India Tour: Who is the Woman Seen With Messi and Suarez in Kolkata
मेसी के साथ सुभाश्री - फोटो : subhashreeganguly_real

विस्तार

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी फिलहाल भारत दौरे पर हैं। उनका G.O.A.T दौरा कोलकाता से शुरू हुआ जहां उन्होंने शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मेसी अब हैदराबाद में एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लेंगे जहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद होंगे। कोलकाता में मेसी और सुआरेज के साथ एक महिला दिखी जिसकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो गई हैं। 
विज्ञापन

कोलकाता में मेसी के फैंस का हंगामा
मेसी G.O.A.T दौरे पर भारत पहुंच चुके हैं। आज वह कोलकाता पहुंचे और सॉल्ट लेक स्टेडियम का दौरा किया। लैप ऑफ ऑनर के बाद वह स्टेडियम से जल्दी निकल गए। इसके बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जमकर हंगामा किया। मेसी को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे। सबसे बड़ी बात कि उन्होंने टिकट के लिए भारी कीमत भी चुकाई थी। ऐसे में उनके जल्दी स्टेडियम से जाने से फैंस भड़क गए। सुरक्षा कारणों से उनके चारों ओर घेरा इतना सख्त कर दिया गया कि गैलरी में बैठे आम दर्शक उन्हें ठीक से देख ही नहीं सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस का आरोप है कि न सिर्फ मैदान में, बल्कि स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर भी मेसी की साफ तस्वीर नहीं दिखाई गई। सुबह से इंतजार कर रहे दर्शक खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगे। धीरे-धीरे 'वी वांट मेसी' के नारे पूरे स्टेडियम में गूंजने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के तुरंत बाद स्टेडियम के अंदर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। टूटे बैनर, गुस्साए फैंस और अव्यवस्था की तस्वीरें उस उत्सव के बिल्कुल उलट थीं, जिसकी उम्मीद मेसी के आगमन से की जा रही थी।
विज्ञापन

वायरल पोस्ट में दिख रही महिला का टीएमसी से है कनेकशन?
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में दिख रही ये महिला सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक राज चक्रवर्ती की पत्नी सुभाश्री गांगुली हैं। सुभाश्री मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान कार्यक्रम में मौजूद थीं और उन्होंने उनके साथ तस्वीर ली। एक तरफ जहां सुभाश्री की तस्वीर देखकर लोगों के मन में यह सवाल उठा की ये कौन हैं जो मेसी के बगल में खड़ी है, वहीं, कुछ लोगों ने वीवीआईपी कल्चर को लेकर इसका विरोध भी किया। सुभाश्री ने स्वंय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं और वहां के लोगों को सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह मेसी के कार्यक्रम में बांग्ला फिल्म बिरादरी का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Subhashree Ganguly (@subhashreeganguly_real)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed