फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi honoured with Ballon d'Or award for the eighth time

Lionel Messi: आठवीं बार बैलोन डी'ओर पुरस्कार से सम्मानित हुए मेसी, ट्रॉफी जीतने वाले पहले एमएलएस खिलाड़ी बने

Tue, 31 Oct 2023 03:38 AM IST
जलज मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 31 Oct 2023 03:38 AM IST
सार

फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी एक बार फिर प्रतिष्ठित बैलोन डी ओर पुरस्कार जीत गए हैं। मेसी को आठवीं बार   बैलोन डी ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Lionel Messi honoured with Ballon d'Or award for the eighth time
बेलोन डी'ओर विजेता लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी एक बार फिर प्रतिष्ठित बैलोन डी'ओर पुरस्कार जीत गए हैं। मेसी को आठवीं बार   बैलोन डी'ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मेसी बैलोन डी'ओर पुरस्कार जीतने वाले पहले एसएलएस खिलाड़ी बन गए हैं। इंटर मियामी के मालिक और फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम ने मेसी को यह सम्मान दिया है। लियोनल मेसी इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में भी बैलोन डी'ओर पुरस्कार जीत चुके हैं। 
विज्ञापन


जानिए, कितना खास है बैलोन डी'ओर पुरस्कार
बता दें, बैलोन डी'ओर फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो व्यक्तिगत तौर पर खिलाड़ी को दिए जाने वाला सम्मान है। यह फुटबॉल क्लब और राष्ट्रीय टीम के किसी एक खिलाड़ी को हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है।
विज्ञापन
  1. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला फुटबॉल खिलाड़ी ही इसके हकदार हैं ।
  2. 1956 के बाद से हर साल पुरुषों को इस पुरस्कार से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। 
  3. सर्वेश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों को 2018 से बैलोन डी'ओर देने की परंपरा शुरू की गई है।
  4. 2020 में आई कोविड महामारी के कारण पुरस्कार नहीं दिया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed