{"_id":"5cc5731abdec22074e01185a","slug":"lionel-messi-goal-helps-barcelona-win-la-liga-title-for-eighth-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेस्सी का दमदार गोल और 11 साल में आठवीं बार बार्सीलोना बना चैम्पियन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेस्सी का दमदार गोल और 11 साल में आठवीं बार बार्सीलोना बना चैम्पियन
Sun, 28 Apr 2019 03:02 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 28 Apr 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
लियोनेल मेसी
दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेस्सी के एकमात्र गोल से बार्सीलोना ने शनिवार को यहां लेवांटे को 1-0 से हराकर तीन मैच बाकी रहते ही ला लीगा का खिताब पक्का कर लिया।
विज्ञापन
इस जीत से बार्सीलोना ने दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड पर नौ अंकों की विजयी बढ़त हासिल कर ली है।
अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी के 62वें मिनट में किये गये गोल से बार्सीलोना की टीम 11 साल में आठवीं बार स्पेन की घरेलू लीग की चैम्पियन बनीं।
बार्सिलोना का यह 26वां ला लीगा खिताब है जिससे वह इस खिताब को रिकार्ड 33 बार जीतने वाले रीयाल मैड्रिड के और करीब पहुंच गया।