{"_id":"5de509118ebc3e54d9798475","slug":"lionel-messi-goal-barcelona-defeated-atletico-madrid-in-la-liga","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लीगाः मेस्सी के गोल से बार्सिलोना ने एटलेटिको मैड्रिड को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगाः मेस्सी के गोल से बार्सिलोना ने एटलेटिको मैड्रिड को हराया
Mon, 02 Dec 2019 06:22 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 02 Dec 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लियोनल मेस्सी के अंतिम लम्हों में दागे गोल की बदौलत बार्सीलोना रविवार को एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराकर ला लीगा फुटबाल टूर्नामेंट में शीर्ष पर पहुंच गया। अर्जेन्टीना के स्टार मेस्सी ने लुई सुआरेज के साथ मिलकर शानदार मूव बनाते हुए 86वें मिनट में गोल दागकर बार्सीलोना की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही बार्सीलोना के 14 मैचों में 31 अंक हो गए हैं और टीम शीर्ष पर है। रीयाल मैड्रिड के भी इतने ही मैचों मे इतने ही अंक हैं लेकिन टीम बार्सीलोना से खराब गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
एटलेटिको मैड्रिड की टीम 15 मैचों में 25 अंक के साथ छठे स्थान पर है। रविवार को एक अन्य मैच में तीसरे स्थान पर चल रहे सेविला ने 63वें मिनट में डिएगो कार्लोस के गोल की मदद से लेगानेस को 1-0 से हराया। सेविला के बार्सीलोना और रीयाल मैड्रिड से सिर्फ एक अंक कम है।
विज्ञापन