फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi did not arrive to receive the 'Presidential Medal of Freedom' from Biden, now reveals the reason

Lionel Messi-Biden: बाइडन से ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ सम्मान लेने नहीं पहुंचे लियोनल मेसी, अब बताई वजह

Sun, 05 Jan 2025 08:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Jan 2025 08:24 AM IST
सार

शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में हिलेरी क्लिंटन, बास्केटबॉल के दिग्गज मैजिक जॉनसन, फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन आदि जैसी प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया, लेकिन मेसी की गैरमौजूदगी सुर्खियों में रही थी।

विज्ञापन
Lionel Messi did not arrive to receive the 'Presidential Medal of Freedom' from Biden, now reveals the reason
लियोनल मेसी - फोटो : twitter

विस्तार

लियोनेल मेसी ने 'प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' सम्मान समारोह से अपनी अनुपस्थिति पर सफाई दी है। उन्होंने अपनी अनुपस्थिति को फुटबॉल में मुश्किल शेड्यूल का हवाला दिया है। ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अमेरिका की समृद्धि या सुरक्षा, मूल्यों, दुनिया में शांति या अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक, सार्वजनिक या निजी प्रयासों में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।
विज्ञापन

फुटबॉल के दिग्गज मेसी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा चुने गए 19 लोगों में से एक थे। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान के लिए आभारी हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं। शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में हिलेरी क्लिंटन, बास्केटबॉल के दिग्गज मैजिक जॉनसन, फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन आदि जैसी प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया, लेकिन मेसी की गैरमौजूदगी सुर्खियों में रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जेंटीना को साल 2022 में विश्व चैंपियन बनाने वाले मेसी समारोह का विशेष आकर्षण थे। उनकी अनुपस्थिति ने फैंस को नाराज कर दिया और इसे अपमानजनक बताया। उनकी पीआर टीम ने बाद में समझाया कि मेसी शेड्यूलिंग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और पूर्व प्रतिबद्धताओं ने उन्हें सम्मान समारोह में हिस्सा लेने से रोक दिया। वहीं, यूएस एक्सप्रेस के मुताबिक, दिसंबर में यह जानने के बाद कि उन्हें राष्ट्रपति जो बाइडन से प्रतिष्ठित सम्मान मिलेगा, मेसी ने व्हाइट हाउस को एक पत्र भेजकर आभार व्यक्त किया था।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के बाद मेसी ने भविष्य में अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने की उम्मीद जताई। व्हाइट हाउस ने फीफा और मेसी के क्लब को दिसंबर के अंत में सूचित किया था कि उन्हें यह सम्मान दिया जाने वाला है। इसके बाद मेसी ने क्लब के माध्यम से व्हाइट हाउस को एक पत्र भेजा जिसमें कहा गया है कि वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं और यह सम्मान प्राप्त करना उनके लिए काफी मायने रखता है। हालांकि, मेसी के सामने पहले से ही काफी प्रतिबद्धताएं हैं, जिसकी वजह से वह हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

हालांकि, उनकी प्रतिबद्धताओं और कार्यक्रमों के शेड्यूल का इस पत्र में कोई जिक्र नहीं किया गया था। मेसी की पत्नी एंटोनेला रोकुजो ने हाल ही में एक पूलसाइड तस्वीर साझा की थी। एंटोनेला ने अपने नए साल के जश्न की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। इससे पता चलता है कि फिलहाल मेसी अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। मेसी आठ बार के बैलोन डी ओर सम्मान विजेता फुटबॉलर हैं। यह साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को दिया जाता है। मेसी ने 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021, 2023 में अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed