फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi dedicates Copa America title to family, country and Maradona

Copa America: मेसी ने खिताबी जीत को परिवार, देश और माराडोना को समर्पित किया

Mon, 12 Jul 2021 09:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 12 Jul 2021 09:50 PM IST
सार

लियोनेल मेसी ने कोपा अमेरिका जीत को अपने परिवार, अर्जेंटीना के नागरिकों और महानदिवंगत डिएगो माराडोना को समर्पित किया।

विज्ञापन
Lionel Messi dedicates Copa America title to family, country and Maradona
लियोनेल मेसी - फोटो : social media

विस्तार

अर्जंटीना ने फाइनल मुकाबले में ब्राजील को हराकर 28 साल बाद कोपा अमेरिका का खिताब जीता है। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना ने फाइनल में ब्राजील को 1-0 से शिकस्त दी है। अर्जेंटीना के साथ लियोनेल मेसी की यह पहली बड़ी ट्रॉफी है। यह मेसी का पांचवां प्रमुख फाइनल था। उन्होंने इस जीत को अर्जेंटीना के नागरिकों और महान दिवंगत खिलाड़ी डिएगो माराडोना को समर्पित किया। बता दें कि अर्जेंटीना ने आखिरी बार 1993 में मैक्सिको को हराकर कोपा अमेरिका की ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद से टीम चार बार (3 कोपा अमेरिका, 1 विश्व कप) खिताबी मुकाबले में पहुंची और हर बार हार मिली थी। 2007 कोपा अमेरिका के फाइनल में अर्जेंटीना को ब्राजील के हाथों 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


मेसी के लिए यह जीत कई मायनों में खास है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। मगर तब अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के मनाने पर उन्होंने वापसी की। पांच साल तक टीम पर मेहनत किया और टीम को कोपा अमेरिका खिताब जिताने में सफल हुए। मेसी सबसे ज्यादा छह कोपा अमेरिका टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक कोपा अमेरिका में 34 मैच खेले हैं। उन्होंने चिली के सर्जियो लिविंगस्टोन के इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 34 मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी की है। इस टूर्नामेंट में मेसी ने 13 गोल दागे हैं। इस मामले में वे चौथे नंबर पर हैं। मेसी के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा असिस्ट करने का भी रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed