फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi Creates History, Becomes First Player to Score in Seven Consecutive FIFA World Cup Matches

FIFA WC: जॉर्डन के खिलाफ गोल से मेसी ने फीफा विश्वकप में फिर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Sun, 28 Jun 2026 10:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Jun 2026 10:50 AM IST
सार

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 में जॉर्डन के खिलाफ गोल कर इतिहास रच दिया। वह विश्व कप इतिहास में लगातार सात मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप में अपने कुल गोलों की संख्या 19 तक पहुंचाकर अपना रिकॉर्ड भी और मजबूत कर लिया।

विज्ञापन
Lionel Messi Creates History, Becomes First Player to Score in Seven Consecutive FIFA World Cup Matches
मेसी - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने एक बार फिर फीफा विश्व कप के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है। 2026 फीफा विश्व कप के ग्रुप J के आखिरी मुकाबले में जॉर्डन के खिलाफ शानदार फ्री-किक पर गोल दागकर मेसी विश्व कप इतिहास में लगातार सात मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन

तोड़ा जस्ट फॉन्टेन और जैरजिन्हो का रिकॉर्ड
इस गोल से पहले मेसी लगातार छह विश्व कप मैचों में गोल करने के मामले में फ्रांस के दिग्गज जस्ट फॉन्टेन और ब्राजील के महान खिलाड़ी जैरजिन्हो की बराबरी पर थे। लेकिन जॉर्डन के खिलाफ गोल करते ही उन्होंने दोनों को पीछे छोड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
 

मेसी की यह ऐतिहासिक गोल करने की लय 2022 फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 से शुरू हुई थी और 2026 विश्व कप तक लगातार जारी है। फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर उनकी यह निरंतरता और शानदार प्रदर्शन उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

लगातार सात विश्व कप मैचों में मेसी के गोल

तारीख प्रतिद्वंद्वी चरण गोल
3 दिसंबर 2022 ऑस्ट्रेलिया राउंड ऑफ 16 1
9 दिसंबर 2022 नीदरलैंड क्वार्टर फाइनल 1
13 दिसंबर 2022 क्रोएशिया सेमीफाइनल 1
18 दिसंबर 2022 फ्रांस फाइनल 2
16 जून 2026 अल्जीरिया ग्रुप चरण 3
22 जून 2026 ऑस्ट्रिया ग्रुप चरण 2
28 जून 2026 जॉर्डन ग्रुप चरण 1 (फ्री-किक)
विज्ञापन
विज्ञापन

11 गोल की ऐतिहासिक लय
इन लगातार सात विश्व कप मुकाबलों में मेसी ने कुल 11 गोल किए हैं। यह विश्व कप के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगातार मैचों में गोल करने का सबसे लंबा सिलसिला है। इस उपलब्धि के साथ मेसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि 39 वर्ष की उम्र में भी वह विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं और बड़े मुकाबलों में लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

अर्जेंटीना ने भी कायम रखी जीत की लय
मेसी के गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने ग्रुप चरण का अपना आखिरी मुकाबला भी जीतकर नॉकआउट चरण में मजबूत दावेदारी पेश की। टीम ने ग्रुप चरण के तीनों मैच जीतकर पूरे नौ अंकों के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed