फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi confirms he will stay at Barcelona to avoid legal dispute

तमाम अटकलों पर लगा विराम, मेसी ने कहा- इस सत्र में बार्सिलोना के साथ रहूंगा

Fri, 04 Sep 2020 11:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 04 Sep 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lionel Messi confirms he will stay at Barcelona to avoid legal dispute
लियोनेल मेसी - फोटो : Social media

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए शुक्रवार को घोषणा की कि आगामी सत्र में वह बार्सिलोना के साथ ही रहेंगे। मेस्सी ने गोल डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह क्लब के साथ किसी कानूनी लड़ाई में नहीं पड़ेंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही उनके भविष्य को लेकर अटकलों का दौर खत्म हो गया। उन्होंने इससे पहले कहा था कि वह सत्र के आखिर में क्लब छोड़ना चाहते हैं। बार्सिलोना क्लब चाहता था कि वह जून 2021 को अपना करार पूरा होने तक क्लब के साथ रहें।
विज्ञापन


पिता ने कहा , उनका बेटा बार्सीलोना छोड़ने के लिए स्वतंत्र
वहीं, मेसी के पिता ने शुक्रवार को स्पेनिश लीग को पत्र लिखकर कहा कि उनका बेटा 700 मिलियन यूरो चुकाए बिना तुरंत बार्सिलोना छोड़ने के लिए स्वतंत्र है। इससे पहले लीग ने कहा था कि मेसी का करार जून 2021 तक है और वह जुर्माना भरे बिना नहीं जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्ज मेसी ने पत्र में कहा कि अनुबंध इसकी अनुमति देता है कि सत्र के आखिर में उनका बेटा क्लब छोड़ सकता है। मेसी ने चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल में बायर्न म्युनिख के हाथों 8.2 से शर्मनाक हार के बाद भी इसका जिक्र किया था। बार्सिलोना पूरी कोशिश में लगा है कि मेसी अपना मन बदल लें और क्लब छोड़कर नहीं जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed