फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi brilliant comeback, Barcelona enters quarterfinal of copa del rey

कोपा डेल रे: मेस्सी की शानदार वापसी, उलटफेर से बचते हुए बार्सिलोना क्वॉर्टर फाइनल में

Thu, 28 Jan 2021 03:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 28 Jan 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Lionel Messi brilliant comeback, Barcelona enters quarterfinal of copa del rey
लियोनेल मेसी - फोटो : twitter@FCBarcelona

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने निलंबन के बाद लौटते ही बार्सिलोना को उलटफेर का शिकार होने से बचाया। कोपा डेल रे फुटबॉल में दूसरे डिविजन के क्लब रायो वालेकानो के खिलाफ उन्होंने एक गोल किया और एक में सहायक रहे जिसकी मदद से उनकी टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत से बार्सिलोना टूर्नामेंट में लगातार 11वीं बार अंतिम आठ में पहुंच गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्पेनिश सुपर कप फाइनल में विरोधी खिलाड़ी पर प्रहार के कारण दो मैचों का निलंबन झेल चुके मेस्सी ने 69वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इसके बाद 80वें मिनट में फ्रेंकी डि जोंग के गोल में सहायक की भूमिका निभाई। रायो के लिए फ्रान गार्शिया ने 63वें मिनट में गोल किया था। उधर एक अन्य मैच में सेविला ने 2019 की चैम्पियन वालेंशिया को 3-0 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed