फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi banned from international football for 3 months

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी पर लगा तीन महीने का बैन

Sat, 03 Aug 2019 03:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 03 Aug 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Lionel Messi banned from international football for 3 months
लियोनेल मेस्सी
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी को कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के दौरान दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (सीओएनएमईबीओएल) की आलोचना करने पर शुक्रवार को तीन महीने के लिए राष्ट्रीय टीम से खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मेस्सी पर प्रतिबंध के साथ 50,000 डालर का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


पिछले महीने ब्राजील में खेले गए कोपा अमेरिका कप में चिली के खिलाफ तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले के दौरान मैदान से बाहर भेजे जाने के बाद बार्सिलोना के इस खिलाड़ी ने सीओएनएमईबीओएल पर ‘भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मेजबान टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में दो मौकों पर पेनल्टी नहीं मिलने से खफा मेस्सी ने कहा था कि, 'ब्राजील इन दिनों सीओएनएमईबीओएल में बहुत कुछ नियंत्रित कर रहा है’। ब्राजील ने इस मुकाबले में अर्जेंटीना को 2-0 से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले मुकाबले में रेफरी ने उन्हें मैदान से बाहर कर दिया, जिसके बाद वह अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख सके। टीम की 2-1 से जीत के बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि, ‘भ्रष्टाचार और रेफरी लोगों को फुटबॉल का लुत्फ से रोक रहे हैं और वे इसे बर्बाद कर रहे हैं।’

सीओएनएमईबीओएल ने अपनी वेबसाइट के जरीए जारी बयान में कहा कि 'यह प्रतिबंध उनके अनुशासनात्मक नियमों की धारा 7.1 और 7.2 से संबंधित है। इस धारा का मतलब आक्रामक अपमानजनक व्यवहार या किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन से हैं।’ एक अन्य धारा में न्यायिक निकायों के निर्णयों निर्देशों या आदेशों का उल्लंघन करना शामिल है।


इस प्रतिबंध का उन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि इस दौरान अर्जेंटीना को कुछ दोस्ताना मुकाबले खेलने हैं। अर्जेंटीना का अगला प्रतिस्पर्धी मैच 2022 विश्व कप के लिए दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में होगा जो अगले साल मार्च में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed