फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi: 69 meters high picture of Messi will be displayed in his hometown Rosario, won the Ballon d'Or this year

Lionel Messi: गृहनगर रोसारियो में लगेगी मेसी का 69 मीटर ऊंची तस्वीर, इसी साल जीता था बेलोन डी'ओर 

Fri, 17 Dec 2021 10:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोसारियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोसारियो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Dec 2021 10:35 PM IST
सार

इस भित्तिचित्र में मेसी को दस नंबर की जर्सी पहने राष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में दिखाया गया है और वह अपनी छाती पर हाथ रखे हुए हैं। रोसारियो के अधिकारियों द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह में कई स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Lionel Messi: 69 meters high picture of Messi will be displayed in his hometown Rosario, won the Ballon d'Or this year
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में उसके लाड़ले बेटे और महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेस्सी का 69 मीटर ऊंचा भित्तिचित्र लगाया जाएगा। इस ग्राफिटी का नाम ‘फ्रॉम अदर गैलेक्सी, फ्रॉम माय सिटी’ है और स्थानीय कलाकारों मर्लेन जुरियागा तथा लिसांद्रो उर्तीगा ने इसे तैयार किया है ।
विज्ञापन


इस भित्तिचित्र में मेसी को दस नंबर की जर्सी पहने राष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में दिखाया गया है और वह अपनी छाती पर हाथ रखे हुए हैं। रोसारियो के अधिकारियों द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह में कई स्कूली बच्चों ने भाग लिया। पेरिस सेंट जर्मेन के स्ट्राइकर मेसी ने रोसारियो के करीब स्थित क्लब ग्रांडोली से ही अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन से खेलने वाले लियोनल मेसी ने बेलोन डी'ओर 2021 अपने नाम किया था। उन्होंने रिकॉर्ड सातवीं बार यह ट्रॉफी जीती। पिछले 13 साल में कुल मिलाकर मेसी और रोनाल्डो ने पिछले 13 साल में 12 बार यह खिताब आपस में बांटा है। 2018 में क्रोएशिया और रियल मैड्रिड के लुका मोदरिच ने यह पुरस्कार जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी (2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021*) ने 7 और रोनाल्डो (2008, 2013, 2014, 2016, 2017) ने 5 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया। इस साल मेसी ने अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका यानी अमेरिका का चैंपियन भी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed