फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ligue-1: Mbappe scored his 100th goal for PSG, the youngest player to achieve this position in the French league

Ligue-1: एम्बाप्पे ने पीएसजी के लिए दागा अपना 100वां गोल, फ्रेंच लीग में यह मुकाम हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

Tue, 14 Dec 2021 04:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Dec 2021 04:44 AM IST
सार

अन्य मैचों में मार्सेली ने बाम्बा डियंग के 62वें मिनट में साइक्लिंग किक से किए गोल की बदौलत स्ट्रेसबोर्ग को 2-0 से हराया। सितंबर के बाद डियंग का पहला गोल रहा।

विज्ञापन
Ligue-1: Mbappe scored his 100th goal for PSG, the youngest player to achieve this position in the French league
मेसी और एमबाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस के स्टार कीलियन एम्बाप्पे ने पेरिस सेंट जर्मेन के लिए अपना 100वां गोल कर दिया। उनके दो गोलों की मदद से पीएसजी ने फ्रेंच लीग में मोनाको को 2-0 से हरा दिया। एम्बाप्पे ने 12वें मिनट में पेनाल्टी से गोल किया और उसके बाद 45वें मिनट में मेसी की मदद से अपना दूसरा गोल कर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। 
विज्ञापन


22 साल और 357 दिन की उम्र में वह लीग-1 में 100 गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर हो गए। पीएसजी को पहले हाफ में दो मौके मिले और एम्बाप्पे दोनों भुनाने में सफल रहे। टीम को तब पेनाल्टी किक मिली जब सिडबे ने एंजेल डि मारिया के खिलाफ फाउल कर दिया था। एम्बाप्पे ने मोनाको के गोलकीपर एलेक्जेंडर को आसानी से मात दे दी। 
विज्ञापन


दूसरे गोल की पहल मेसी ने की थी जब पलटवार करते हुए उन्होंने विपक्षी खिलाड़ी से गेंद छीनी और कई रक्षकों को छकाते हुए एम्बाप्पे को गेंद बढ़ा दी जिन्होंने गोल करने में चूक नहीं की। इस जीत के साथ शीर्ष पर मौजूद पीएसजी ने दूसरे स्थान पर मौजूद मार्सेली से अपनी बढ़त 13 अंकों की कर ली है। वह फिर से खिताब जीतने की दावेदार है। पिछले सीजन में उसे लिली से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्सेली की 2-0 से जीत
अन्य मैचों में मार्सेली ने बाम्बा डियंग के 62वें मिनट में साइक्लिंग किक से किए गोल की बदौलत स्ट्रेसबोर्ग को 2-0 से हराया। सितंबर के बाद डियंग का पहला गोल रहा। इस दौरान वह नौ मैचों से गोल नहीं कर पाए थे। उसके बाद 82वें मिनट में दुजे केलेटा ने दूसरा गोल कर मार्सेली की जीत सुनिश्चित कर दी।

वहीं, गोलकीपर एंथोनी के शानदार बचाव के कारण लियोन ने गत चैंपियन लिली को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। नौ मैचों से लीग-1 में हारी नहीं है पेरिस सेंट जर्मेन। 45 अंकों के साथ फ्रेंच लीग में शीर्ष पर चल रही है टीम। 

ईपीएल में लीसेस्टर ने न्यूकैसल को 4-0 से हराया 
 न्यूकैसल को इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल के अहम मुकाबले में लीसेस्टर ने 4-0 से हरा दिया जिससे टीम निचली श्रेणी में खिसकने (रेलिगेशन) की कगार पर पहुंच गई है।

 न्यूकैसल ने अभी तक 16 मैचों में से महज एक जीता है। अगले तीन मैचों में उसे लिवरपूल, मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर युनाइटेड से खेलना है। 

वहीं बर्नली ने एक अन्य मैच में वेस्ट हैम से गोलरहित ड्रॉ खेला और वह भी रेलिगेशन जोन में बनी हुई है। वेस्टहैम चौथे स्थान पर है जबकि मैनचेस्टर सिटी, लिवरपूल और चेल्सी शीर्ष तीन स्थानों पर हैं। क्रिस्टल पैलेस ने एवर्टन को एक दूसरे मैच में 3-1 से हराया। टोटेनहम और ब्राइटन का मैच रद्द करना पड़ा क्योंकि टोटेनहम टीम में कोरोना संक्रमण का एक मामला पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed