फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Leverkusen beat minnows to book place in German Cup final after 11 year

11 साल बाद फाइनल में पहुंचा लीवरकुसेन, 1993 के बाद पहली बार जीत सकता है जर्मन कप फुटबॉल टूर्नामेंट

Wed, 10 Jun 2020 12:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 10 Jun 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Leverkusen beat minnows to book place in German Cup final after 11 year
जर्मन कप - फोटो : ट्विटर

बायर लीवरकुसेन ने मंगलवार को यहां खाली स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में चौथी डिवीजन के क्लब सारब्रूकेन के रिकॉर्ड अभियान पर विराम लगाकर 3-0 की जीत के साथ जर्मन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण सारब्रूकेन ने अपने घरेलू मैदान पर समर्थकों के बिना यह मैच खेला। उसने शीर्ष डिवीजन के चार क्लबों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


लीवरकुसेन की टीम 2009 के बाद पहली बार जर्मन कप के फाइनल में पहुंची है जहां उसका मुकाबला बायर्न म्यूनिख और आइनट्रैच्ट फ्रैंकफर्ट के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल चार जुलाई को बर्लिन में खेला जाएगा और तब लिवरकुसेन के पास 1993 के बाद पहली बार खिताब जीतने का मौका होगा। सेमीफाइनल में लीवरकुसेन की तरफ से केरेम डेमिरबे, लुकास अलारियो और करीम बेलारबि ने गोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed