फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Legend Brazilian footballer Pele set to leave hospital after colon operation, daughter Kely said

पेले की हेल्थ रिपोर्ट: बेटी केली ने कहा- पेट के ऑपरेशन के बाद अस्पताल से जल्द हो सकती है दिग्गज फुटबॉलर की छुट्टी

Wed, 29 Sep 2021 08:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Sep 2021 08:47 PM IST
सार

80 वर्षीय पेले का चार सितंबर को ऑपरेशन हुआ था। पेले एक खिलाड़ी के रूप में तीन विश्व कप मेडल जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। वे 23 अक्टूबर को 81 वर्ष के हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Legend Brazilian footballer Pele set to leave hospital after colon operation, daughter Kely said
पेले चार सितंबर से अस्पताल में हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले कोलन (पेट) से ट्यूमर निकालने के ऑपरेशन से उबरने के बाद अस्पताल छोड़ने के लिए तैयार हैं। उनकी बेटी केली ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। गुरुवार को पेले अपने घर लौट सकते हैं। साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में पेले का इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन


केली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा- अब जब पेले ठीक हो गए हैं, तो उनका इलाज घर पर चलेगा। हमें उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। मैं भी उनकी देखभाल के लिए घर जा रही हूं। केली फिलहाल यूएस में रह रही हैं।
विज्ञापन


केली ने अस्पताल में लगभग महीने भर रहने के दौरान लगातार पिता के बारे में अपडेट देती रही थीं। केली द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में पेले गाते हुए और ताश खेलते हुए भी दिखे थे। 80 वर्षीय पेले का चार सितंबर को ऑपरेशन हुआ था। पेले तीन विश्व कप मेडल जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। वे 23 अक्टूबर को 81 वर्ष के हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक दशक में पेले को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। वे बिना सहायता के चलने में असमर्थ हैं। बेटे एडिन्हो ने पिछले साल एक बयान में कहा था कि पेले डिप्रेशन में हैं। हालांकि, पेले इन बातों को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed