फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Leaders Arsenal look for title proof in 2016

साल के पहले दिन टॉप पर रही आर्सेनल की निगाहें प्रीमियर लीग खिताब पर

Sat, 02 Jan 2016 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 Jan 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
Leaders Arsenal look for title proof in 2016

प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब की होड़ में शामिल आर्सेनल की टीम यह साबित करने की कोशिश करेगी कि वह बड़ा खिताब जीतने में सक्षम है जो पिछले 11 साल से उसने नहीं जीता है।

विज्ञापन


इन 11 सालों में 8 बार वही टीम जीती है जो एक जनवरी को शीर्ष पर विराजमान रही थी। इसके अलावा आर्सेनल की टीम पिछले 14 साल में नववर्ष पर अंक तालिका में तीन बार शीर्ष पर रही है। आर्सेनल ने 19 मुकाबलों में से 12 में जीत हासिल की है। इसके अलावा उनके खाते में 3 ड्रॉ और 4 हार शामिल हैं। आर्सेनल क्लब अब तक 13 प्रथम श्रेणी और प्रीमियर लीग खिताब जीत चुका है।
विज्ञापन


ऐसे में जबकि छठे नंबर पर चल रही मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम संघर्ष कर रही है। सातवें नंबर पर विराजमान लीवरपुल की टीम भी जुर्गेन क्लोप के मार्ग-निर्देशन में पुननिर्माण के दौर से गुजर रही है। आर्सेनल के पास मौका है और उसके मैनेजर आर्सेन वेंजर के कैरियर में यह एक महत्वूपर्ण मोड़ भी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 14 साल में आर्सेनल की टीम साल की शुरुआत में तीन बार शीर्ष पर रही है।  शनिवार को आर्सेनल का न्यूकैसले यूनाइटेड के साथ मुकाबला होना है।

उन्होंने कहा कि अहसास बड़ी चीज होता है। नए साल के पहले दिन हम टॉप पर है इसलिए हमारी उम्मीद बड़ी है। सोमवार को बोर्नमाउथ के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ आर्सेनल की टीम गोल अंतराल के हिसाब से अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई क्योंकि इससे पहले आगे चल रही लीसेस्टर सिटी ने मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ अपना मुकाबला गोलरहित ड्रा खेला था। इसके अलावा लीवरपुल के खिलाफ लीसेस्टर हार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed