{"_id":"5fe5448b8ebc3e410458aeed","slug":"la-liga-spanish-league-real-madrid-won-by-kareem-benzema-defending-champions-defeated-granada-2-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीम बेंजेमा के दम पर जीता रियल मैड्रिड, ग्रेनाडा को ला लिगा में 2-0 से दी शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
करीम बेंजेमा के दम पर जीता रियल मैड्रिड, ग्रेनाडा को ला लिगा में 2-0 से दी शिकस्त
Fri, 25 Dec 2020 07:16 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 25 Dec 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
Karim Benzema
कैसमिरो और करीम बेंजेमा के गोल के दम पर रियल मैड्रिड ने ला लिगा में ग्रेनाडा को 2-0 से पराजित किया। यह गत चैंपियन की स्पेनिश लीग में लगातार पांचवीं और सभी मुकाबलों में लगातार छठी जीत है। पंद्रह मैचों में दसवीं जीत से जिनेदिन जिदान की टीम के शीर्ष पर चल रही एटलेटिको मैड्रिड के बराबर 32 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
5वीं लगातार जीत है यह रियल की लीग में जबकि सभी मुकाबलों में छठी
गोल अंतर के आधार पर रियल मैडिड्र दूसरे नंबर पर है। पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में रियल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए जल्द ही बढ़त बना ली। उसे यह बढ़त कैसमिरो (57वें मिनट) ने दिलाई। इसके बाद बेंजेमा (90+3वें मिनट) ने इंजुरी टाइम में गोल कर गत चैंपियन की जीत तय कर दी। बेंजेमा का यह इस सत्र के आठवां गोल है।
विज्ञापन
यूनाइटेड 16वीं बार इंग्लिश लीग कप के सेमीफाइनल में
विरोधी खिलाड़ी का गला पकड़ने के बावजूद सजा से बच गए कावानी
विरोधी खिलाड़ी का गला पकड़ने के बावजूद सजा से बचे एडिंसन कावानी ने एवर्टन के खिलाफ मैच के आखिरी क्षणों में गोल करके मैनचेस्टर यूनाइटेड को 16वीं बार इंग्लिश लीग कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। यूनाइटेड से ज्यादा बार लिवरपूल (17) ही अंतिम चार में पहुंचा है। अब यूनाइटेड का सामना मैनचेस्टर सिटी से होगा।
विज्ञापन
अगर वीएआर की सेवाएं ली जाती तो उरुग्वे के स्ट्राइकर कावानी को लाल कार्ड मिल गया होता। उन्होंने 88वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिलाई। पहले हाफ में विरोधी खिलाड़ी येरी मिना से झड़प होने के बाद उन्होंने उसके गले पर दाहिना हाथ रख दिया और उसे जमीन पर पटक दिया। मैच अधिकारियों ने यह घटना नहीं देखी और वीएआर का उपयोग नहीं होने के कारण रिव्यू भी नहीं ले सके। एंथोनी मार्शल (90+3वें मिनट)ने स्टॉपेज समय में दूसरा गोल किया।
टोटेनहम भी अंतिम चार :
गेरेथ बेल (22वें मिनट), बेन डेविस (70वें मिनट) और हैरी केन (81वें मिनट) के गोल से टोटेनहम भी स्टोक सिटी को 3-1 से मात देकर अंतिम चार में पहुंच गया। अब उसकी टक्कर ब्रेंटफोर्ड से होगी।