फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   La Liga: Real Madrid move within two wins of title with comfortable win, FC Goa extends Clifford Miranda contract as Assistant Coach

La Liga खिताब के करीब पहुंचा रीयाल मैड्रिड उधर मिरांडा ने एफसी गोवा के साथ करार बढ़ाया

Sat, 11 Jul 2020 08:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 11 Jul 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
La Liga: Real Madrid move within two wins of title with comfortable win, FC Goa extends Clifford Miranda contract as Assistant Coach
- फोटो : social media

करीम बेंजेमा के शानदार खेल के दम पर रियाल मैड्रिड ने एल्वेस को 2-0 से हराकर ला लीगा में लगातार आठवीं जीत के साथ खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाया। बेंजेमा ने खुद एक गोल करने के बाद दूसरे गोल में मदद की। इस जीत के साथ रीयाल मैड्रिड ने तालिका में मौजूदा चैंपियन बार्सिलोना पर चार अंक की बढ़त बना ली जबकि अभी तीन दौर के मैच बचे हुए हैं। बेंजेमा ने मैच के 11वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल करने के बाद 50वें मिनट में मार्को एसेंसियो के लिए गोल का मौका बनाया जिससे टीम की बढ़त 2-0 हो गयी। कोरोना वायरस के कारण स्थगन के बाद फिर से शुरू हुई लीग के आठ मैचों में यह मैड्रिड की आठवीं जीत है।

विज्ञापन


भारत के पूर्व मिडफील्डर क्लिफोर्ड मिरांडा ने एफसी गोवा से सहायक कोच के तौर पर अनुबंध बढ़ा लिया है। क्लब ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। सैंतीस साल के मिरांडा आगामी इंडियन सुपर लीग सत्र और एएफसी चैंपियंस लीग अभियान के लिए नए मुख्य कोच जुआन फेरांडो के अंतर्गत क्लब के कोचिंग स्टाफ का अहम हिस्सा रहेंगे। मिरांडा ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, 'मैं एफसी गोवा के साथ अपने कार्यकाल को जारी रखकर खुश हूं और टीम को आगामी सत्र में सफलता हासिल करने में मदद करना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed