फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   La Liga: Karim Benzema scores Magical Goal For Real Madrid against Athletic Bilbao; Watch Video

VIDEO: बेंजेमा के मैजिक गोल से जीता रियल मैड्रिड, कोरोना प्रभावित स्पेनिश लीग मैच में एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 से हराया  

Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
सार

करीम बेंजेमा ने मैच के चौथे मिनट में गोल दाग दिया। उसके तीन मिनट बाद लीग में सीजन का अपना 15 वां गोल करते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

विज्ञापन
La Liga: Karim Benzema scores Magical Goal For Real Madrid against Athletic Bilbao; Watch Video
ला लीगा: रियल मैड्रिड बनाम एथलेटिक बिलबाओ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस के कारण कई खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में करीम बेंजेमा के दो गोल की बदौलत स्पेनिश लीग में रियल मैड्रिड ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 से हरा दिया। मैड्रिड और बिलबाओ के लगभग 12 खिलाड़ी संक्रमित होने के कारण उपलब्ध नहीं थे, इनमें रियल के लुका मोदरिच और बिलबाओ के उनई सिमन शामिल हैं। 
विज्ञापन


करीम का लीग में 15वां गोल
करीम बेंजेमा ने मैच के चौथे मिनट में गोल दाग दिया। उसके तीन मिनट बाद लीग में सीजन का अपना 15 वां गोल करते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया। बिलबाओ के लिए सेनकेट ने दसवें मिनट में गोल किया। लेकी विलियम्स के पास बराबरी दिलाने का मौका था लेकिन डेर मिलिटो के नेतृत्व वाली रक्षक पंक्ति ने उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए। 
विज्ञापन


शीर्ष पर मौजूद रियल मैड्रिड के 19 मैचों में 46 अंक हो गए हैं। टीम ने खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। रियल मैड्रिड की टीम 15 मैचों से अजेय है। रियल मैड्रिड की दूसरे स्थान पर मौजूद सेविला से आठ अंकों की बढ़त हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के मैनेजर कार्लो एनसेलोटी ने बेंजेमा की तारीफ करते हुए कहा- वह कितने बढ़िया खिलाड़ी और कप्तान हैं। यह एक संपूर्ण प्रदर्शन रहा, जबकि कई ऐसे खिलाड़ी उतरे जिन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने अच्छी प्रतिबद्धता दिखाई।

एटलेटिको की चौथी हार
गत चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड को लीग में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। उसे ग्रेनाडा के हाथों 1-2 से हार मिली। दिसंबर 2011 में जब साइमन कोच बने थे उसके बाद से टीम को लगातार दो मैचों से ज्यादा में हार नहीं मिली थी। 


ग्रेनाडा से पहले उसे मेलोरका, रियल मैड्रिड और सेविला ने हराया। ग्रेनाडा के लिए डारविन मैचिस (18 वां मिनट) और जोर्गे मोलिना (61) ने जबकि एटलेटिको के लिए एकमात्र गोल जोआओ फेलिक्स (03 मिनट) ने किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed