फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   La Liga: Ivan Rakitic only goal dends Barcelona back to the top of table

La Liga: एथलेटिक को हराकर फिर शीर्ष पर पहुंचा बार्सिलोना, अब उसके 31 मैचों में 68 अंक

Wed, 24 Jun 2020 07:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 24 Jun 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
La Liga: Ivan Rakitic only goal dends Barcelona back to the top of table

बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ पर 1-0 की संघर्षपूर्ण जीत से स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में फिर से शीर्ष पर पहुंचकर अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड पर दबाव बना दिया। इवान रेकिटिच के दूसरे हाफ में किए गए विजयी गोल से बार्सिलोना ने रीयाल मैड्रिड के मालोर्का के खिलाफ होने वाले मैच से पहले शीर्ष स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


बार्सिलोना को इस जीत के लिए हालांकि संघर्ष करना पड़ा, लेकिन रेकिटिच का 71वां मिनट में किया गया गोल उसे तीन अंक दिलाने के लिए पर्याप्त साबित हुआ। इस जीत से बार्सिलोना के 31 मैचों में 68 अंक हो गए हैं जबकि रीयाल मैड्रिड के 30 मैचों में 65 अंक हैं।
विज्ञापन


एथलेटिक बिलबाओ 31 मैचों में 42 अंक लेकर दसवें स्थान पर है। उसने ला लीगा की वापसी के बाद अपने चार मैचों में से केवल एक में जीत दर्ज की। इस बीच एटलेटिको मैड्रिड ने वापसी के बाद अपना विजय अभियान जारी रखा। उसने लेवांटे को 1-0 से हराया। ब्रूनो गोंजालेज के 15वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से एटलेटिको ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की, जिससे वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटलेटिको के अब 31 मैचों में 55 अंक हैं और वह सेविला से दो अंक आगे हो गया है। कोरोना वायरस के कारण जब लीग रोकी गई थी तब एटलेटिको छठे स्थान पर था। एटलेटिको पांचवें स्थान पर काबिज गेटाफे से छह अंक आगे हैं। गेटाफे ने अपना मैच वल्लाडोलिड से 1-1 से ड्रा खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed