{"_id":"624bf4c303740c3d5241a0a5","slug":"la-liga-croatian-ivan-rakitic-strips-down-to-his-underwear-to-gift-sevilla-kit-to-barcelona-fans-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्टार फुटबॉलर राकिटिच ने मैच के बाद फैंस को खास अंदाज में दिया धन्यवाद, स्टेडियम में सबके सामने किया ये काम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
VIDEO: स्टार फुटबॉलर राकिटिच ने मैच के बाद फैंस को खास अंदाज में दिया धन्यवाद, स्टेडियम में सबके सामने किया ये काम
Tue, 05 Apr 2022 01:20 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:20 PM IST
सार
ला लीगा के एक मैच में बार्सिलोना ने सेविला को 1-0 से हरा दिया। कैंप नोऊ में खेले गए मैच में 19 वर्षीय स्पेनिश मिडफील्डर पेड्री ने शानदार प्रदर्शन किया और 72वें मिनट में गोल कर टीम को अजेय बढ़त दिला दी। मैच के बाद सेविला के खिलाड़ी इवान राकीटिच ने एक खास वजह से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
इवान राकिटिच
- फोटो : social media
विस्तार
ला लीगा के एक मैच में बार्सिलोना ने सेविला को 1-0 से हरा दिया। कैंप नोऊ में खेले गए मैच में 19 वर्षीय स्पेनिश मिडफील्डर पेड्री ने शानदार प्रदर्शन किया और 72वें मिनट में गोल कर टीम को अजेय बढ़त दिला दी। पेड्री ने अपने खेल की बदौलत सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि मैच के बाद सेविला के खिलाड़ी इवान राकीटिच ने एक खास वजह से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
क्रोएशियाई फुटबॉलर राकीटिच 2020 तक बार्सिलोना का हिस्सा थे और इसके बाद मौजूदा टीम सेविला में आ गए। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद अपनी सेविला की किट वहां मौजूद बार्सिलोना के फैंस को दे दी और उन्हें उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
📹 Rakitic gives his shirt and shorts to fans after the game #BarçaSevilla ⏩ @GolagolE3 pic.twitter.com/pfXUpmcsVX
विज्ञापन विज्ञापन— FCBarcelonaFl (@FCBarcelonaFl) April 4, 2022
राकीटिच ने सबसे पहले अपनी टी-शर्ट उतारी और एक प्रशंसक को दी, इसके बाद उन्होंने अपनी पैंट भी निकाल दी और दूसरे प्रशंसक को दे दी। वह इसके बाद फिर अंडरवीयर में ही स्टैंड्स में गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं।
Giving it all on the field! 😂🤪🩲#Rakitic pic.twitter.com/qFsrAgXv6i
— Ivan Rakitic (@ivanrakitic) April 4, 2022