{"_id":"5faa12328ebc3ec5ed5abfbc","slug":"la-liga-carlos-soler-hat-trick-help-valencia-to-defeat-defending-champions-real-madrid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लिगा: कार्लोस की हैट्रिक से वेलेंसिया ने दी मौजूदा चैंपियन रियल को दो साल की सबसे बड़ी हार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लिगा: कार्लोस की हैट्रिक से वेलेंसिया ने दी मौजूदा चैंपियन रियल को दो साल की सबसे बड़ी हार
Tue, 10 Nov 2020 09:38 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:38 AM IST
सार
- कार्लोस की हैट्रिक से मौजूदा चैंपियन को 4-1 से दी शिकस्त
- 28 में तीन गोल दागे वेलेंसिया के सोलेर ने। यह तीनों पेनाल्टी किक से किए
- 03 खिलाड़ी हैं 23 वर्षीय सोलेर ला लिगा में एक मैच में तीन गोल स्पॉट किक से दागने वाले
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : social Media
विस्तार
कार्लोस सोलेर की 28 मिनट में दागी गई हैट्रिक के दम पर वेलेंसिया ने स्पेनिश लीग (ला लिगा) में मौजूदा चैंपियन रियल मैड्रिड को 4-1 से पराजित किया। इस हार के साथ जिनेदिन जिदान की टीम तालिका में शीर्ष से 16 अंकों के साथ चौथे नंबर पर खिसक गई है। सोलेर (35वें, 54वें, 63वें मिनट) ने तीनों गोल पेनाल्टी पर दागे। एक गोल आत्मघाती रहा जो राफेल वार्ने (43वें मिनट) ने किया। रियल के लिए एकमात्र गोल करीम बेंजेमा खेल के 23वें मिनट में ही दागकर टीम को बढ़त दिला दी थी। लेकिन इसके बाद वेलेंसिया के सामने रियल के खिलाड़ी कुछ नहीं कर पाए।
विज्ञापन
दो साल में बड़ी हार :
रियल मैड्रिड की यह पिछले दो साल में ला लिगा में सबसे बड़ी हार है। इससे पहले उसे अक्तूबर 2018 में बार्सिलोना के हाथों 5-1 से शिकस्त मिली थी।
20 अंकों के साथ शीर्ष पर सोसिदाद :
रियल सोसिदाद ने ग्रेनाडा को 2-0 से मात देकर शीर्ष पर कब्जा कर लिया है। सत्र की छठी जीत के साथ उसके 20 अंक हो गए हैं। विलारियल 18 दूसरे नंबर पर है। विलारियल ने गेटाफे को 3-1 से हराया।
विज्ञापन