फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   La Liga Barcelona's Lionel messi defeated by Real Madrid in his el classico match

ला लीगा: मेसी के रिकॉर्ड एल क्लासिको मैच में हारा बार्सिलोना, मैड्रिड के हाथों 0-2 से मिली शिकस्त

Mon, 02 Mar 2020 11:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 02 Mar 2020 11:15 PM IST
सार

  • 43वां मैच था यह मेसी का रियल के खिलाफ। वह जावी (42) को पछाड़कर बार्सिलोना के लिए इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने 
  • 06 साल बाद रियल ने बार्सिलोना को अपने घर सैंटियागो बर्नाब्यू में मात दी 
  • 04 साल बाद रियल ने ला लीगा में मेसी की टीम को हराया  
  • 73वीं जीत है यह रियल की ला लीगा के कुल 180 मुकाबलों में से बार्सिलोना पर। दोनों के बीच 35 मैच ड्रॉ रहे हैं जबकि बार्सा ने 72 जीते हैं

विज्ञापन
La Liga Barcelona's Lionel messi defeated by Real Madrid in his el classico match
मेसी

विस्तार

कप्तान लियोनल मेसी के एल क्लासिको के रिकॉर्ड मैच में बार्सिलोना को चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड के हाथों 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। मेसी का यह 43वां एल क्लासिको मुकाबला था। वह बार्सिलोना की ओर से रियल के खिलाफ सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने जावी (42) को पीछे छोड़ा। रियल ने सात मैचों (3 ड्रॉ, 4 हारे) के बाद बार्सिलोना के खिलाफ कोई मुकाबला जीता है। साथ ही अपने घर में रियल ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार चार हार के बाद कोई जीत दर्ज की। इस जीत से रियल 56 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। बार्सिलोना (55) से उसका एक अंक ज्यादा है।

विज्ञापन

विनिसियस ने मेसी का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

रियल मैड्रिड के 19 साल 233 दिन के विनिसियस (71वें मिनट) जूनियर एल-क्लासिको में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। उन्होंने मेसी का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। मेसी ने मार्च 2007 में जब गोल किया था तब उनकी उम्र 19 साल 259 दिन थी। इस मैच में मेसी ने हैट्रिक की थी। रियल के लिए दूसरा गोल मारियानो (90+2) ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एल क्लासिको

रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को एल क्लासिको के नाम से जाना जाता है। दोनों ने अब तक कुल 277 मुकाबले खेले हैं जिसमें से बार्सिलोना ने 115 और रियल ने 100 जीते हैं जबकि 62 ड्रॉ रहे हैं। मेसी 26 गोल के साथ एल क्लासिको के इतिहास के शीर्ष स्कोरर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अल्फ्रेडो डि स्टेफानो 18-18 दूसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed