फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   La Liga 2018: Dembele puts Barcelona on top of La Liga table with Villarreal win as Sevilla

ला लीगा 2018: बार्सिलोना की जीत में चमके 20 वर्षीय एलेना, विलारियल को 2-0 से दी मात

Tue, 04 Dec 2018 03:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
La Liga 2018: Dembele puts Barcelona on top of La Liga table with Villarreal win as Sevilla

युवा स्टार कार्लोेस एलेना के दम पर बार्सिलोना ने विलारियल को 2-0 से मात देकर ला लीगा तालिका में फिर से शार्ष स्थान हासिल कर लिया है। लियोनल मेसी की टीम (28) का दूसरे स्थान पर चल रही सेविला (27) से एक अंक अधिक है। 

विज्ञापन


सेविला को एल्वीस ने एक-एक की बराबरी पर रोक दिया, जिसका फायदा बार्सिलोना को मिला। जेरार्ड पिक ने खेल के 36वें मिनट में ही ओस्माने डेंबेले के क्रॉस पर हेडर से खूबसूरत गोल कर बार्सिलोना को 1-0 की बढ़त दिला दी। उसकी यह बढ़त हाफ टाइम तक कायम रही। 
विज्ञापन


दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। खेल खत्म होने से तीन मिनट पहले बीस वर्षीय एलेना (87वें मिनट) ने गोल कर बार्सिलोना की बढ़त 2-0 कर दी।

उन्होंने यह गोल मेसी के पास पर किया। एलेना का यह पांचवां मैच था और हर बार उन्हें स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतारा गया। स्पेनिश खिलाड़ी एलेना का यह ला लीगा में पहला गोल है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल से विलारियल से नहीं हारा है बार्सिलोना : बार्सिलोना पिछले दस वर्षों से विलारियल से नहीं हारा है। उसेविलारियल से आखिरी हार मार्च 2008 में मिली थी।

नेमार चोटिल, पीएसजी ने बोर्डेएक्स से खेला ड्रॉ

स्टार खिलाड़ी नेमार का चोटिल होना पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को महंगा। हालांकि ग्रोइन इंजुरी के चलते मैदान से बाहर होने से पहले उन्होंने एक गोल भी किया जिससे पेरिस सेंट जर्मेन का लीग वन में बोर्डेएक्स के खिलाफ मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा।

पीएसजी को इस सत्र में पहली बार लीग में अंक बांटने पड़े। पिछले 14 मुकाबलों में से पीएसजी ने एक भी नहीं हारा था। पीएसजी 15 मैचों में 43 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। पीएसजी के लिए नेमार (34वें मिनट) और कलियान म्बापे (66वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

बोर्डेएक्स की ओर से जिमी ब्रैंड (53वें मिनट) और एंड्रियास कॉर्नेलियस (84वें मिनट) ने गोल कर बराबरी दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed