फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Kylian Mbappe scores double, PSG goes for easy win

म्बापे के डबल से पीएसजी की आसान जीत, अपने 100वें मैच में नेमार ने किया गोल

Sun, 24 Jan 2021 11:00 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 24 Jan 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Kylian Mbappe scores double, PSG goes for easy win
म्बापे - फोटो : ट्विटर @Route1futbol

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के काइलिन पिछले चार मैचों से कोई गोल नहीं कर सके थे। लीग 1 में शीर्ष पर चल रही गत चैंपियन पीएसजी ने दस खिलाड़ियों से खेल रही मोंटपेलियर को 4-0 से हराया। अन्य दो गोल नेमार और मारो इकार्डी ने किए। इस जीत से पीएसजी दूसरे स्थान पर चल रही लिली से तीन अंक आगे हो गई है। 

विज्ञापन


यह मैच एकतरफा हो गया था जब मोंटेपेलियर गोलकीपर जोनास ओमलिन को 19वें मिनट में म्बापे को पेनाल्टी एरिया में बाधा पहुंचाने पर बाहर भेज दिया गया था। उनकी जगह ओमलिन को दायित्व सौंपा गया था। म्बापे ने पहला गोल 34वें मिनट में एंजेल डि मारिया के पास पर किया । उसके बाद नेमार ने 60वें, इकार्डी ने 61वें मिनट में गोल किए। पीएसजी का अंतिम गोल म्बापे ने 63वें मिनट में किया। 
विज्ञापन

 
कोच पोचेटिनो भी पहुंचे मैच देखने:
बिना दर्शकों के खेले गए इस मैच में पीएसजी के कोच मॉरिसियो पोचेटिनो भी मौजूद थे जो एक हफ्ते पहले कोविड-19 परीक्षण में संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने कहा कि अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे दूरी और दिशा-निर्देशों के साथ आने की अनुमति मिल गई है। वह पूरे मैच में मास्क पहने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने सौवें मैच में किया नेमार ने गोल 
ब्राजील के स्टार नेमार का यह पीएसजी के लिए 100वां मैच था और उन्होंने एक गोल कर टीम को जीत दिलाने में मदद की। यह क्लब की लगातार चौथी जीत है। अगस्त 2017 में बार्सिलोना से पीएसजी में आए नेमार अभी तक क्लब के लिए 81 गोल कर चुके हैं। सबसे महंगे फुटबॉलर हैं, उनका क्लब से पांच साल के लिए 16.8 अरब रुपये का करार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed