{"_id":"5ccc653fbdec22078b2918bf","slug":"kylian-mbappe-banned-and-disciplinary-proceedings-opened-against-neymar-french-cup-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्बापे पर तीन मैचों का प्रतिबंध, नेमार के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
म्बापे पर तीन मैचों का प्रतिबंध, नेमार के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
Fri, 03 May 2019 09:28 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 03 May 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
मबापे, नेमार
- फोटो : bcc
रेनेस के खिलाफ फ्रेंच कप फाइनल में गलत तरीके से फाउल करने वाले पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार खिलाड़ी कलिइयान मबापे पर तीन मैचों का प्रतिबंध, जबकि नेमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नेमार ने पदक सेरेमनी के लिए जाते समय एक प्रशंसक को लताड़ा था। पिछले हफ्ते हुए इस फाइनल में अतिरिक्त समय में मबापे को रेड कार्ड के चलते बाहर जाना पड़ा था। निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद रेनेस ने पेनाल्टी शूटआउट में पीएसजी को 6-5 से मात देकर ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
दोनों स्टार खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई के चलते पीएसजी को झटका लगेगा। उसके लीग वन के चार मैच रह गए हैं, हालांकि उसने खिताब पक्का कर लिया है।