{"_id":"5ffb6d118ebc3e2e7117b6ab","slug":"kerala-blasters-beat-jamshedpur-fc-3-2-in-the-indian-super-league-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 7: 10 खिलाड़ियों के बावजूद केरला ब्लास्टर्स ने जमशेदपुर एफसी को दी शिकस्त, अंकतालिका में नहीं सुधरी स्थिति","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 7: 10 खिलाड़ियों के बावजूद केरला ब्लास्टर्स ने जमशेदपुर एफसी को दी शिकस्त, अंकतालिका में नहीं सुधरी स्थिति
Mon, 11 Jan 2021 02:52 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Kerala Blasters
- फोटो : twitter
केरल ब्लास्टर्स ने रविवार को जमशेदपुर एफसी को हराते हुए इस सीजन की दूसरी जीत प्राप्त की। इंडियन सुपर लीग सीजन 2020 में जमशेदपुर एफसी को 3-2 से हरा दिया। यह सात मैचों में जमशेदपुर पर उनकी पहली जीत भी है।
विज्ञापन
केरला ब्लास्टर्स ने 22 वें मिनट में कोस्टा नोमोइनेसु की अगुवाई में फ्री-किक से मैच जीता। जॉर्डन मरे अपने शानदार खेल से ने केरल को तीन अंक दिलाए। वल्किस ने 84 वें मिनट में जमशेदपुर के लिए एक वापसी की लेकिन जीत दिलाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
इस जीत के बाद भी केरला ब्लास्टर्स अब भी दसवें स्थान पर है। वहीं अब तक 10 मैच में जमशेदपुर की यह तीसरी हार है। यह टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है। केरल की टीम दस खिलाड़ियों के साथ इस खेल को खेली थी।
विज्ञापन
पहला हाफ में दोनों टीमों ने 1-1 गोल कर बराबरी कर ली। इसके बाद केरल के कोस्टा नामोइन्सु ने 22वें मिनट पर गोल दागा और ब्लास्टर्स को लीड दिला दी। लेकिन जमशेदपुर के सुपरस्टार नेरीजुस वाल्सकिस ने डायरेक्ट फ्रीकिक पर किए गोल से 36वें मिनट में बराबरी कर ली।
वहीं केरला ब्लास्टर्स के खिलाड़ियों कई अच्छे मौके गंवाए। तो जमशेदपुर के गोलकीपर टीपी रेहेनेश ने कई मौकों पर उसे निराश किया। तो 24वें मिनट में ब्लास्टर्स के गोलकीपर एल्बीनो गोम्स ने वाल्सकिस और 31वें मिनट में मोहम्मद मोसाबिर को अपनी टीम का पहला गोल करने से रोका।
दूसरे हाफ में लालरुआथारा को दूसरा पीला कार्ड मिला और उनको मैदान से बाहर होना पड़ा इसके बाद ब्लास्टर्स ने दस खिलाड़ियों के साथ ही खेल आगे बढ़ाया। दूसरे हाफ में दोनों टीमें शुरुआती मिनटों में लगातार गोल का प्रयास कर रही थीं, लेकिन लीड पाने में नाकाम रहीं।
उम्मीद थी कि जमशेदपुर केरल को हराकर अंक हासिल कर लेगा, लेकिन ब्लास्टर्स ने उसे कोई मौका नहीं दिया और अंत में इस रोमांचक खेल में केरला ब्लास्टर्स को जीत मिली।