{"_id":"5e3861a88ebc3e4b650a99ff","slug":"kankre-moves-to-semi-finals-after-defeating-shree-bhoomi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान सौम्या के डबल से केंकरे एफसी की 3-1 से जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कप्तान सौम्या के डबल से केंकरे एफसी की 3-1 से जीत
Mon, 03 Feb 2020 11:38 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Football
- फोटो : पेक्सेल्स
कप्तान सौम्या गुगुलोथ के दो गोल की मदद से केंकरे एफसी ने इंडिया महिला लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को श्रीभूमि एफसी को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की ओर कदम बढ़ाए।
विज्ञापन
सौम्या ने मैच के पांचवें और 18वें मिनट में गोल किया जबकि आरती ने 33वें मिनट में टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया। श्रीभूमि को दूसरे हाफ में पहली और एकमात्र सफलता मैच के 47वें मिनट में आशा कुमारी ने दिलाई। इस हार के साथ ही टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। केंकरे नौ अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि श्रीभूमि चौथे स्थान पर खिसक गई।
विज्ञापन