फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Juventus booked Champions League berth with thrilling win over Venezia; Barcelona wins in La Liga

Football: वेनेजिया पर रोमांचक जीत से युवेंतस ने चैंपियंस लीग का टिकट कटाया; ला लीगा में बार्सिलोना की जीत

Mon, 26 May 2025 01:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 May 2025 01:57 PM IST
सार

टीम ने सीरी ए के अंतिम दौर के अपने मैच को जीतकर तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। युवेंतस रोमा से एक अंक आगे रहा।

विज्ञापन
Juventus booked Champions League berth with thrilling win over Venezia; Barcelona wins in La Liga
खेल जगत की रोचत समाचार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मैनुअल लोकाटेली के पेनल्टी पर किए गए गोल की मदद से युवेंतस ने इटली की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग में रेलीगेट (निचली लीग में खिसकना) हो चुकी वेनेजिया पर 3-2 की रोमांचक जीत के साथ चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई किया। मौजूदा सत्र में युवेंतस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और इस साल मार्च में जब इगोर ट्यूडर को टीम की जिम्मेदारी (कोच) दी गई तो उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि टीम चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई कर सके।
विज्ञापन


उन्होंने मुश्किल से ही सही, लेकिन अपना लक्ष्य पूरा किया। टीम ने सीरी ए के अंतिम दौर के अपने मैच को जीतकर तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। युवेंतस रोमा से एक अंक आगे रहा। रोमा ने टोरिनो में 2-0 से जीत हासिल करके यूरोपा लीग में जगह बनाई। पहले ही रेलीगेट हो चुकी वेनेजिया ने दूसरे मिनट में डेनियल फिला के गोल से युवेंतस को सकते में डाल दिया।  केनान यिल्डिज और रैंडल कोलो मुआनी के छह मिनट के अंदर किये गए गोल से युवेंतस ने मैच के 31वें मिनट में बढ़त कायम कर ली। हाफ टाइम के बाद रीडगेसियानो हैप्स ने  वेनेजिया के लिए बराबरी का गोल किया। लोकाटेली ने 73वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर टीम को 3-2 से बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन

बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को हराया
ला लीगा (स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल) का खिताब पहले ही पक्का कर चुकी बार्सिलोना ने रविवार को यहां एथलेटिक बिलबाओ पर 3-0 की जीत के साथ अपने अभियान को शानदार तरीके से खत्म किया । बार्सिलोना के दिग्गज रॉबर्ट लेवांदॉस्की इस मुकाबले में दो बार गोल किये लेकिन वह इस सत्र में स्पेनिश लीग के शीर्ष स्कोरर के रूप में काइलियान एमबापे की बराबरी करने से दूर रहे।

लेवांदॉस्की ने बिलबाओ में 14वें और 17वें मिनट में गोल करके लीग सत्र का समापन 27 गोल के साथ किया, जो कि एमबापे से चार कम है। एमबापे ने शनिवार को रीयाल सोसिएदाद के खिलाफ मैड्रिड की 2-0 की जीत में दो गोल किए थे। लेवांदॉस्की पिछले कुछ मैचों के दौरान चोटिल थे। उन्होंने नौ अप्रैल को बोरुसिया डॉर्टमुंड के खिलाफ चैंपियंस लीग मैच के बाद से कोई गोल नहीं किया था। ला लीगा में उनका आखिरी लीग गोल मार्च में गिरोना के खिलाफ आया था।


वह सत्र के अधिकांश समय में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर थे लेकिन एमबापे ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछले छह मैचों में 10 गोल किए। बार्सिलोना ने अपना अभियान 28 जीत, चार ड्रॉ और छह हार से 88 अंक के साथ खत्म किया। यह दूसरे स्थान पर रहे रियाल मैड्रिड से चार और तीसरे स्थान पर रहने वाली एटलेटिको मैड्रिड से 12 अंक अधिक है।

36 साल के लेवांदॉस्की ने इसके साथ ही बार्सिलोना के साथ अपने गोल का शतक भी पूरा किया। उन्होंने इस टीम के साथ तीन सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में अब तक कुल 101 गोल कर लिये हैं। उन्होंने इस साल कुल 42 गोल किये जबकि पिछले सत्र में उनके नाम 26 गोल थे। टीम के साथ अपने पहले साल में उन्होंने 33 गोल दागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed