फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Juventus betrayed by Cristiano Ronaldo for the first time exit from the Champions League

रोनाल्डो की गलती पड़ी भारी: 15 वर्षों में यह पहला मौका जब जुवेंटस क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंची

Thu, 11 Mar 2021 09:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 11 Mar 2021 09:06 AM IST
सार

पोर्टो ने चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम-16 के दूसरे चरण में अवे गोल के आधार पर दी शिस्कत...लगातार दो बार जुवेंटस को अवे गोल के आधार पर अंतिम-16 में हार मिली

विज्ञापन
Juventus betrayed by Cristiano Ronaldo for the first time exit from the Champions League
रोनाल्डो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चैंपियंस लीग फुटबॉल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (134 गोल) की एक गलती उनकी टीम जुवेंटस को महंगी पड़ी। नतीजा टीम अंतिम-16 के दूसरे चरण में पोर्टो से हारकर बाहर हो गई। यह पिछले 15 वर्षों में पहला मौका है जब रोनाल्डो की टीम लगातार दूसरे साल क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंचीं। दोनों ही बार उसे अवे गोल (विरोधी टीम के मैदान पर हुए गोल) के आधार पर ही हार मिली। घर में पहले चरण में 1-2 से हार खाने वाली जुवेंटस दूसरे चरण में निर्धारित समय तक 2-1 से आगे थी। अतिरिक्त समय तक खिंचे मैच में पोर्टो को 115वें मिनट में फ्री किक मिली।

विज्ञापन


सर्जियो ओलिविएरा ने शॉट मारा और रोनाल्डो पीछे की ओर मुड़ते हुए उछले, लेकिन गेंद उनके पैरों के नीचे से निकल गई। गोलकीपर सेंसी उसे रोक नहीं पाए और स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। हालांकि इसके दो मिनट बाद एड्रियन रैबिट (117वें मिनट) ने गोल कर जुवेंटस को 3-2 से जीत तो दिला दी लेकिन अवे गोल से टीम मात खा गई। वो भी तब जब पोर्टो की टीम ने दूसरे चरण का अधिकांश मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ खेला क्योंकि मेहदी तारेमी को लाल कार्ड दिखाकर बाहर किया गया। स्कोर 4-4 से बराबर रहा।
विज्ञापन


हैलेंड के दम पर बोरूसिया क्वार्टर फाइनल में
डोर्टमंड। अर्ल हैलेंड (35वें, 54वें मिनट) ने सेविला के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ के दौरान दो गोल दागकर बोरूसिया डोर्टमंड को 2017 के बाद पहली बार चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। डोर्टमंड ने दो चरण के मुकाबले में कुल 5-4 के स्कोर से अंतिम आठ में जगह बनाई। डोर्टमंड ने सेविले में पहले दौर का मुकाबला 3-2 से जीता था और उस मैच में भी हैलेंड ने दो गोल दागे थे। नॉर्वे के युवा खिलाड़ी हैलेंड डोर्टमंड की ओर से मौजूदा सत्र में 10 गोल दाग चुके हैं। सेविला की ओर से दोनों गोल यूसेफ एन-नेसरी (68वें, 90+6 वें मिनट) ने दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed