{"_id":"6398664e72bada44681b1431","slug":"journalist-khalid-al-misslam-dies-during-fifa-world-cup-2022-in-qatar-2nd-incident-after-grant-wahl-in-2-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: कतर में तीन दिन के अंदर दूसरे पत्रकार की मौत, फीफा विश्व कप कवरेज के दौरान हुई घटना, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA WC: कतर में तीन दिन के अंदर दूसरे पत्रकार की मौत, फीफा विश्व कप कवरेज के दौरान हुई घटना, जानें पूरा मामला
Wed, 14 Dec 2022 09:36 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:36 AM IST
सार
शनिवार को अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाल के निधन की खबरें सामने आई थीं। ग्रांट ने समलैंगिक समुदाय के समर्थन में रेनबो शर्ट पहनी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और फिर कुछ दिनों बाद वाल के निधन की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
कतर में फीफा विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कतर में फीफा विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि, पिछले तीन दिनों के अंदर वहां से बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। तीन दिनों के अंदर दो पत्रकार की मौत हो चुकी है। मंगलवार को कतर के ही एक फोटो जर्नलिस्ट खालिद-अल-मिसलाम के मौत की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिद कतर के ही अल कास टीवी के लिए काम कर रहे थे।
वहीं, इससे पहले शनिवार को अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाल के निधन की खबरें सामने आई थीं। ग्रांट ने समलैंगिक समुदाय के समर्थन में रेनबो शर्ट पहनी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और फिर कुछ दिनों बाद वाल के निधन की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
वहीं, इससे पहले शनिवार को अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाल के निधन की खबरें सामने आई थीं। ग्रांट ने समलैंगिक समुदाय के समर्थन में रेनबो शर्ट पहनी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और फिर कुछ दिनों बाद वाल के निधन की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, खालिद की मौत का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। उनके मौत की खबरें सबसे पहले वहां की स्थानीय न्यूज एजेंसी गल्फ टाइम्स ने दी। उन्होंने लिखा- फीफा विश्व कप को कवर करते समय अचानक खालिद का निधन हो गया। ट्वीट में कहा गया- हम ऊपर वाले की दया और उनके लिए क्षमा में विश्वास करते हैं और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
अल कास टीवी ने भी लाइव प्रसारण में खबर की पुष्टि की और कहा कि वे आगे के विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बमुश्किल 48 घंटे पहले, अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाल की लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच को कवर करते समय अचानक गिरकर मौत की सूचना मिली थी।
फीफा वर्ल्ड कप 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रांट वाल के भाई एरिक ने आरोप लगाया था कि कतर सरकार इस घटना में शामिल हो सकती है, जबकि ग्रांट की पत्नी और संक्रामक रोगों की विशेषज्ञ सेलीन गाउंडर ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह इस घटना के बारे में सुनकर चौंक गई थीं। ग्रांट वाल को समलैंगिक समुदाय के समर्थन में एक रेनबो शर्ट पहनने के लिए कतर में कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्होंने दावा किया था कि घटना के बारे में ट्वीट करने पर कतर के अधिकारियों द्वारा उनका फोन छीन लिया गया था।