फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Jordan vs Argentina and Algeria vs Austria Live FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

Argentina vs Jordan: अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया, मेसी ने दागा छठा गोल; ऑस्ट्रिया-अल्जीरिया नॉकआउट मे

Sun, 28 Jun 2026 09:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Jun 2026 09:31 AM IST
सार

FIFA World Cup 2026 Jordan vs Argentina Football Match: ग्रुप जे के दो मैच खेले गए। अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हरा दिया, जबकि अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया का मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन
Jordan vs Argentina and Algeria vs Austria Live FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates
मेसी - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

फीफा विश्वकप 2026 में ग्रुप जे के दो मैच खेले गए। ये लीग राउंड के आखिरी दो मैच भी थे। भारत में 12 जून से शुरू हुआ लीग स्टेज 28 जून को जाकर खत्म हुआ। डिफेंडिंग चैंपियंस अर्जेंटीना के सामने जॉर्डन की चुनौती थी। यह मैच डलास स्टेडियम में खेला गया और डिफेंडिंग चैंपियन ने 3-1 से जीत हासिल की। जबकि अल्जीरिया के सामने ऑस्ट्रिया की चुनौती थी। यह मुकाबला कैंसस सिटी में खेला गया। मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली और मैच 3-3 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन

अर्जेंटीना-जॉर्डन मैच का हाल

 

  • 24वें मिनट में अर्जेंटीना ने जियोवानी सेल्सो के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली थी। 
  • 31वें मिनट में जॉर्डन की टीम ने अपने बॉक्स के अंदर फाउल किया।
  • इसके बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी शूट अवॉर्ड किया गया।
  • इस पर लौटारो मार्टिनेज ने गोल दाग अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
  • इसके बाद जॉर्डन के मूसा अल तमारी ने 55वें मिनट में गोल दाग स्कोर 2-1 कर दिया।
  • मेसी ने 80वें मिनट में गोल दागा और स्कोर 3-1 कर दिया। यह उनका इस विश्वकप में छह गोल हो गए हैं।
  • इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी और अर्जेंटीना ने 3-1 से मैच जीतकर अगले राउंड में मजबूती से कदम बढ़ाए
  • वहीं, जॉर्डन की टीम विश्वकप से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रिया-अल्जीरिया मैच का हाल
 

  • वहीं, ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया का मैच फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है। 
  • मार्को अर्नातोविच ने 28वें मिनट में गोल दाग अपनी टीम को अल्जीरिया पर 1-0 की बढ़त दिला दी थी।
  • इसके बाद अल्जीरिया के राफिक बेलघाली ने 45वें मिनट में गोल दाग स्कोर 1-1 कर दिया।
  • फिर ऑस्ट्रिया के मार्सेल सबित्जर ने 55वें मिनट में गोल दागा और टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
  • फिर रियाद महरेज ने 60वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया।
  • गोल का सिलसिला यहीं नहीं रुका। चार मिनट का इंजरी टाइम दिया गया, जो बढ़कर सात मिनट का हो गया।
  • रियाद महरेज ने इंजरी टाइम में 90+3वें मिनट में गोल दाग अल्जीरिया को 3-2 से आगे कर दिया।
  • ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रिया की टीम बाहर हो जाएगी, लेकिन मैच खत्म होने से चंद सेकंड पहले ऑस्ट्रिया ने गोल दागा।
  • सासा कालजिच ने 90+6वें मिनट में गोल दाग स्कोर 3-3 कर दिया और इस तरह मैच 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
  • दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और ऑस्ट्रिया ने खुद को किसी भी तरह बचाकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई।
  • इस तरह ग्रुप जे से अर्जेंटीना, अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया तीनों राउंड ऑफ 32 में पहुंचने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

मेसी स्टार्टिंग लाइन अप में नहीं थे
आज के मुकाबले में लियोनल मेसी स्टार्टिंग लाइन अप का हिस्सा नहीं थे। वह 58वें मिनट में मैदान पर आए। ओटामेंडी ने उन्हें कैप्टन बैंड पहनाया। अर्जेंटीना की टीम का सामना राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे से होगा। केप वर्डे ने अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और नॉकआउट में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed