फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   jamshedpur fc vs mumbai city live match updates in india super league 2018

ISL 5: मारियो-मोर्गाडो के गोल से जमशेदपुर एफसी की जीत, मुंबई सिटी एफसी को 2-0 से हराया

Tue, 02 Oct 2018 09:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
jamshedpur fc vs mumbai city live match updates in india super league 2018
mumbai city vs jamshedpur ciry fc

इंडियन सुपर लीग के पांचवें सीजन में जमशेदपुर एफसी ने अपने पहले ही मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी को 2-0 से हराया। मैच के पहले हाफ में ही जमशेदपुर एफसी के मारियो आर्किस ने जबर्दस्त हैडर से टीम के लिए पहला गोल 28वें मिनट में किया। इसके बाद भी पहले हाफ में जमशेदपुर एफसी का अटैक मुंबई पर हावी रहा।

विज्ञापन


दूसरे हाफ में मुंबई एफसी के हाथ एक के बाद एक लगातार कई मौके लगे, लेकिन फॉरवर्ड खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे। सुबू के हैड से टीम को आखिरी समय में एक गोल जरूर मिला, जिसे अंपायर ने खारिज कर दिया। इसके बाद इंजरी टाइम में पैब्लो मोर्गाडो ने जमशेदपुर एफसी के लिए दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई और इस तरह जमशेदपुर एफसी ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मैच का लाइव अपडेट:

90+4 मिनट: इंजरी टाइम में पैब्लो मोर्गाडो ने जमशेदपुर एफसी के लिए दूसरा गोल दागा।

86 मिनट: फ्री किक पर सुबू के हैडर से मिले गोल को अंपायर ने नकारा, अभी भी 0-1 से पीछे मुंबई एफसी

79 मिनट: जमशेदपुर एफसी में एक और बदलाव, जैरी की जगह मैदान पर उतरे पैब्लो मोर्गाडो


77 मिनट: मुंबई सिटी के मोहम्मद रफीक के एक और प्रयास को जमशेदपुर के गोलकीपर रॉय ने किया खराब

76 मिनट: जमशेदपुर एफसी के मारियो आर्कीस की जगह मैदान पर उतरे मोबाशिर रहमान

74 मिनट: जमशेदपुर एफसी के यमनाम राजू की जगह मैदान पर उतरे करन अमीन

74 मिनट: मुंबई सिटी एफसी के संजू प्रधान की जगह मैदान पर उतरे रायनियर फर्नांडिस


73 मिनट: मुंबई के सूबू का एक और बेहतरीन प्रयास टिरी ने किया खराब, अभी भी गोल की तलाश में मुंबई

66 मिनट: मुंबई सिटी एफसी के बिपिन सिंह की जगह मैदान पर उतरे प्रांजल भूमजी

60 मिनट: मुंबई के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने एक के बाद एक लगातार दो बार हैडर लगाए, गोल रोकने में कामयाब जमशेदपुर के गोलकीपर रॉय

51 मिनट: मुंबई सिटी एफसी के लिए संजू प्रधान ने जबर्दस्त चांस बनाया, लेकिन गोल करने में नाकाम

50 मिनट: मुंबई सिटी एफसी के राफेल बास्टोस को स्लाइडिंग एज मारने के चक्कर में येलो कार्ड ले बैठे मारियो आर्कीस

47 मिनट: टिरी का बेहतरीन हैडर, दूसरा गोल करने से जरा सा चूकी जमशेदपुर

मैच का पहला हाफ खत्म, मुंबई सिटी एफसी-0, जमशेदपुर एफसी-1

36 मिनट: मुंबई के लुसियान गोइन का बॉक्स के सामने से बेहतरीन प्रयास, लेकिन गोल करने से चूके

33 मिनट: मुंबई के मार्को क्लीसुरा की शानदार हैड डिलीवरी से गोल का प्रयास, जमशेदपुर के गोलकीपर रॉय गेंद रोकने में कामयाब

28 मिनट: जमशेदपुर एफसी के मारियो आर्किस ने जबर्दस्त हैडर से दिलाई पहली सफलता, किया पहला गोल

-मुंबई एफसी पिछले सीजन में इस ग्राउंड पर 5 मुकाबले हारी थी


22 मिनट: जमशेदपुर के सर्जियो सिडोन्चा का शानदार हैडर, गोलपोस्ट के ऊपर से निकली फुटबॉल

20 मिनट: जमशेदपुर के टिरी को मिला मैच का पहला येलो कार्ड

17 मिनट: जमशेदपुर की तरफ से जैरी ने किया जोरदार अटैक, लेकिन गोल रोकने में कामयाब मुंबई एफसी

10 मिनट: जमेशदपुर को मिला खेल का पहला कॉर्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed