फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Its official now, Mohun Bagan is new champion of I league 2020

लीग समिति की सिफारिशें मंजूर: I LEAGUE के बाकी मैच रद्द, मोहन बागान बना चैंपियन

Tue, 21 Apr 2020 10:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 21 Apr 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Its official now, Mohun Bagan is new champion of I league 2020

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के कार्यकारी पैनल ने मंगलवार को अपनी लीग समिति की सिफारिशों को स्वीकृति दे दी जिसमें कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन को देखते हुए आईलीग के बाकी बचे 28 मैचों को रद्द करने और शीर्ष पर चल रहे मोहन बागान को चैम्पियन घोषित करने की सिफारिश की गई थी।

विज्ञापन


एआईएफएफ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘कार्यकारी समिति लीग समिति की सिफारिशों से सहमत है कि ये अप्रत्याशित हालात हैं और एआईएफएफ तथा सभी हितधारकों को प्राथमिकता के आधार पर खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अब भी कुछ स्पष्ट नहीं है कि देश भर में कब फुटबाल सहित अन्य खेल गतिविधियां दोबारा शुरू होंगी।’’लीग समिति ने शनिवार को अपनी सिफारिशें कार्यकारी समिति के समक्ष रखी थीं।समिति के फैसलों के अनुसार 2019-20 सत्र संपन्न माना जाएगा और मोहन बागान को 2019-20 सत्र का विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग की बाकी बची इनामी राशि (चैंपियन की इनामी राशि को छोड़कर) बाकी बचे 10 प्रतिस्पर्धी क्लबों के बीच समान अनुपात में बांटी जाएगी। हालांकि कोई टीम निचली लीग में नहीं खेलेगी और ना ही लीग सत्र के लिए कोई व्यक्तिगत इनामी राशि दी जाएगी। साथ ही मौजूदा सत्र की सभी युवा लीग समाप्त मानी जाएंगी और 2020-21 सत्र में नई लीग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed