{"_id":"5e52b2578ebc3ef3ed51d6d5","slug":"isl-odisha-fc-vs-kerala-blasters-fc-match-ends-with-4-4-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL:ओडिशा और केरल ने खेला ड्रॉ, 4-4 की बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL:ओडिशा और केरल ने खेला ड्रॉ, 4-4 की बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला
Sun, 23 Feb 2020 10:42 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : social Media
ओडिशा एफसी ने रविवार को केरला ब्लास्टर्स से इंडियन सुपर लीग फुटबाल मुकाबले में 4-4 से ड्रॉ खेलकर अंक बांटे।
विज्ञापन
मैनुअल ओनवू (एक, 36, 51वें मिनट) ने मेजबानों के लिये हैट्रिक जमाई जबकि केरल के लिए बार्थोलोमियू ओगबेचे ने दो बार गोल करके 'गोल्डन बूट' तालिका में 15 गोल अपने नाम कर लिए।
ओडिशा एफसी ने अपना लीग चरण अभियान 25 अंक से समाप्त किया जबकि केरला ब्लास्टर्स 19 अंक से सातवें स्थान पर रहा। ओडिशा के लिए चौथा गोल मार्टिन पेरेज गुटेज ने 44वें मिनट में किया।
विज्ञापन
नारायण दास ने छठे मिनट में आत्मघाती गोल कर केरला ब्लास्टर्स को बराबरी दिलाई। केरल की टीम के लिये ओगबेचे के दो गोल के अलावा राफेल मेस्सी बोली ने 28वें मिनट में गोल दागा।
विज्ञापन