{"_id":"5e34e8de8ebc3e4af233d269","slug":"isl-mumbai-city-fc-vs-northeast-fc-match-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन सुपर लीग: नॉर्थईस्ट को हराकर टॉप-4 में मुंबई सिटी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंडियन सुपर लीग: नॉर्थईस्ट को हराकर टॉप-4 में मुंबई सिटी
Sat, 01 Feb 2020 08:26 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 01 Feb 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
मुंबई सिटी एफसी
डिएगो कार्लोस के गोल की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मुकाबले में शुक्रवार को नार्थईस्ट यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया और प्लेऑफ में जगह पक्की करने की तरफ कदम बढ़ाते हुए टॉप-4 में पहुंच गया। मुंबई फुटबॉल एरेना में खेले गए मुकाबले के 44वें मिनट में डिएगो कार्लोस के शानदार गोल की मदद से मुबई ने 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
कार्लोस का सत्र का यह दूसरा गोल है। दोनों टीमें जब पिछली बार जब एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ी थी तो उन्हें 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। मुंबई की 15 मैचों में यह छठी जीत है और अब उसके 23 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
कार्लोस का सत्र का यह दूसरा गोल है। दोनों टीमें जब पिछली बार जब एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ी थी तो उन्हें 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। मुंबई की 15 मैचों में यह छठी जीत है और अब उसके 23 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
मुंबई की टीम आईएसएल की अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। नॉर्थईस्ट की 13 मैचों में लगातार चौथी और सत्र की यह छठी हार है। वह नौवें नंबर पर है।