फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL: Mumbai City FC beats northeast united fc by 2-0 in Guwahati 

ISL: मुंबई सिटी एफसी ने 'हाईलैंडर्स' को दी 2-0 से करारी मात, बलवंत सिंह रहे हीरो

Thu, 21 Dec 2017 01:43 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 21 Dec 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
ISL: Mumbai City FC beats northeast united fc by 2-0 in Guwahati 
आईएसएल - फोटो : twitter

गोवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने छठे राउंड रोबिन मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी ने 'हाईलैंडर्स' नाम से मशहूर नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-0 से करारा शिकस्त दी। तमाम प्रयासों के बावजूद भी नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी टीम इस सीजन में जीत का खाता अपने घर में भी नहीं खोल सकी।

विज्ञापन


 मुंबई सिटी एफसी की तरफ से अपना सातवां मैच खेलते हुए स्टार डिफेंडर बलवंत सिंह ने 34वें और 68वें मिनट में शानदार गोल की। 34वें मिनट में बलवंत सिंह द्वारा किए गए गोल की मदद से मुंबई ने बढ़त हासिल कर ली। यह गोल हालांकि नार्थईस्ट के गोलकीपर रवि कुमार की गलती का नतीजा था। वह गेंद को रोकने के प्रयास में बॉक्स से काफी बाहर निकल गए। 
विज्ञापन


पढ़ें-- ISL: एफसी गोवा ने दिल्ली डायनामोज को 5-1 से हराया, शीर्ष पर पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बलवंत ने देखा कि रवि आगे आ गए हैं और गोल खाली है तो उन्होंने चालाकी से गेंद उनके पैरों के बीच से निकाल दी। बलवंत ने 68वें मिनट में एक और शानदार गोल करते हुए मुंबई को 2-0 के आगे कर दिया। इस गोल के साथ ही मुंबई सिटी एफसी मैच 2-0 से जीत गई और बलवंत इस सीजन में सबसे अधिक गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed