{"_id":"5f1843748ebc3e63de133a8f","slug":"isl-induction-into-wlf-testimony-fc-goa-ropes-in-spanish-striker-angulo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL अब विश्व लीग फोरम का हिस्सा तो FC Goa ने स्पेनिश स्ट्राइकर एंगुलो को अनुबंधित किया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL अब विश्व लीग फोरम का हिस्सा तो FC Goa ने स्पेनिश स्ट्राइकर एंगुलो को अनुबंधित किया
Wed, 22 Jul 2020 07:17 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 22 Jul 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
एगोर एंगुलो
- फोटो : ट्विटर
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) को प्रतिष्ठित विश्व लीग फोरम (डब्ल्यूएलएफ) में शामिल किया गया है जो प्रीमियर लीग, ला लीगा और बुंदेसलीगा जैसी पेशेवर फुटबॉल लीग का संघ है। आईएसएल ने विज्ञप्ति में कहा कि वह विश्व लीग फोरम से जुड़ने वाली दक्षिण एशिया से पहली और और एशिया से सातवीं लीग बन गयी है। इस समय विश्व लीग फोरम में पांच महाद्वीपों के सदस्य शामिल हैं जो दुनिया भर के 1200 क्लबों का प्रतिनिधित्व करते है और वैश्विक संस्था फीफा के साथ मिलकर पेशेवर फुटबॉल के विकास पर काम करते हैं। आईएसएल आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि विश्व लीग फोरम में एक सीट हासिल करना सम्मान की बात है।
विज्ञापन
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एफसी गोवा ने बुधवार को स्पेन के फारवर्ड एंगुलो से एक साल का अनुबंध किया। एफसी गोवा की विज्ञप्ति के अनुसार इस अनुभवी स्ट्राइकर ने पिछले चार सत्र पोलैंड में गोर्निक जबरेज टीम के साथ गुजारे थे। उन्होंने पोलैंड की लीग में 2018-19 में 24 गोल करके गोल्डन बूट हासिल किया था। बिलबाओ के रहने वाले एंगुलो ने पोलैंड में कुल 154 मैच खेले तथा 88 गोल किए। एंगुलो ने कहा, ‘मैं एफसी गोवा की तरफ से खेलने की कल्पना से ही उत्साहित हूं और जल्द से जल्द उसकी तरफ से मैदान पर उतरना चाहता हूं।’
विज्ञापन