{"_id":"5c83fa31bdec22140d569988","slug":"isl-fall-stars-as-fc-goa-beat-mumbai-city-fc-5-1-in-first-leg-of-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: गोवा ने सेमीफाइनल के पहले चरण में मुंबई को 5-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: गोवा ने सेमीफाइनल के पहले चरण में मुंबई को 5-1 से हराया
Sat, 09 Mar 2019 11:08 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
मुंबई सिटी एफसी बनाम एफसी गोवा
एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र के दूसरे सेमीफाइनल के पहले चरण के मैच में शनिवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान मुंबई सिटी एफसी को 5-1 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
मुंबई की टीम ने मैच का पहला गोल किया लेकिन गोवा ने शानदार वापसी करते हुए पहले हाफ में दो और दूसरे हाफ में तीन गोल कर इस सत्र में मुंबई पर तीसरी जीत हासिल की।
विज्ञापन
गोवा के लिए सेनेगल के स्ट्राइकर मौरतादा फॉल (39वां, 58वां मिनट) ने दो गोल किये जबकि जैकी चंद सिंह (31वें मिनट), फेर्रान कोरोमिनास (51वें मिनट) और ब्रैंडन फर्नांडिस (82वां मिनट) में गोल किये। मुंबई के लिए एकमात्र गोल ब्राजील के स्ट्राइकर राफेल बास्तोस ने मैच के 20वें मिनट में किया।
विज्ञापन
इस जीत ने हालांकि गोवा के फाइनल में जाने की उम्मीदों को बेहद मजबूत कर दिया है क्योंकि अब अगर मुंबई को फाइनल में जाना है तो उसे गोवा को उसके घर में बड़े अंतर से हराना होगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल के दूसरे चरण में गोवा में 12 मार्च को एक दूसरे से भिड़ेंगी। इनपुट-भाषा