फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL, Bengaluru FC vs Kerala Blasters FC: Kerala Players Walk Off in Protest; Sunil Chhetri Controversial goal

ISL: भारतीय फुटबॉल लीग में बवाल, सुनील छेत्री के गोल पर विवाद, केरल के खिलाड़ी मैच छोड़ मैदान से बाहर निकले

Fri, 03 Mar 2023 10:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Mar 2023 10:27 PM IST
सार

इंडियन सुपर लीग के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई टीम किसी फैसले के विरोध में बीच मैच में मैदान छोड़कर बाहर निकल गई हो।

विज्ञापन
ISL, Bengaluru FC vs Kerala Blasters FC: Kerala Players Walk Off in Protest; Sunil Chhetri Controversial goal
केरल ब्लास्टर्स के कोच टीम को वापस बुलाते हुए, सुनील छेत्री के गोल पर विवाद हुआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन सुपर लीग में शुक्रवार को बेंगलुरु एफसी और केरल ब्लास्टर्स के बीच मैच में भारी ड्रामा देखने को मिला। श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेले जा रहे प्लेऑफ मैच के दौरान बेंगलुरु और केरल की टीमों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद केरल के खिलाड़ी विरोध में लाइव मैच बीच में छोड़कर मैदान से बाहर निकल गए।
विज्ञापन


Image

यह घटना मैच के एक्स्ट्रा टाइम के दौरान हुआ। बेंगलुरु एफसी के कप्तान सुनील छेत्री के गोल पर यह विवाद शुरू हुआ और फिर हाईवोल्टेज ड्रामा में तब्दील हो गया। इंडियन सुपर लीग के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई टीम किसी फैसले के विरोध में बीच मैच में मैदान छोड़कर बाहर निकल गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल के खिलाड़ियों के मैदान से बाहर जाने के बाद करीब आधे घंटे बाद मैच के ऑफिशियल्स ने घोषणा की कि सुनील छेत्री का गोल सही था और बेंगलुरु की टीम ने 1-0 से मैच जीत लिया है। इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। अंतिम चार में उनका मुकाबला मुंबई से होगा। 
Image
विज्ञापन

दरअसल, पूरी घटना मैच के दौरान एक्स्ट्रा टाइम में 98वें मिनट की है। केरल के बॉक्स के बाहर से बेंगलुरु की टीम को रेफरी ने फाउल पर फ्री किक ऑफर किया। इसके बाद रेफरी ने बेंगलुरु की टीम को जल्द से जल्द फ्री-किक लेने कहा। फुटबॉल के पास बेंगलुरु के छेत्री समेत तीन खिलाड़ी मौजूद थे। आमतौर पर फ्री किक होने पर रेफरी विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के सामने एक वॉल बनाता है। इसके लिए वह लकीर खींचता है, लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ।

रेफरी के विसल के बाद केरल के गोलकीपर अपने खिलाड़ियों को कुछ बता रहे थे। तब तक सुनील छेत्री ने किक लिया और गेंद गोलपोस्ट के अंदर चली गई। केरल के खिलाड़ियों का कहना था कि जब उनका गोलकीपर तैयार नहीं था तो इजाजत कैसे दी गई।

वहीं, बेंगलुरु की टीम का कहना था कि रेफरी ने उन्हें परमिशन दिया था। इसके बाद केरल के खिलाड़ी रेफरी से भिड़ गए। केरल के कोच ने भी रेफरी से बात की और फिर अपने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुला लिया। इसके बाद वह फिर से खेलने के लिए वापस नहीं लौटे।

मैच के बाद सुनील छेत्री ने कहा कि उन्होंने फ्री किक के दौरान रेफरी और विपक्षी टीम से पूछा कि क्या वह वॉल बनवाने नहीं जा रहे हैं। इस पर रेफरी ने कहा था हां बिल्कुल आप फ्री-किक लीजिए। तब केरल के भी खिलाड़ी वहीं थे। उन्होंने भी सुना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed