फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL 2024-25: Argentinian star footballer Ezekiel Vidal joins Punjab FC team

ISL 2024-25: अर्जेंटीना का यह स्टार फुटबॉलर पंजाब एफसी की टीम में शामिल, विंगर के रूप में दिखा सकता है कमाल

Tue, 20 Aug 2024 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Aug 2024 03:44 PM IST
सार

अर्जेंटीना के बाहिया ब्लैंका में जन्मा यह 29 वर्षीय खिलाड़ी मुख्य रूप से मिडफील्डर या विंगर के रूप में खेलता है। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 2011 में अपने गृहनगर के क्लब ओलिम्पो से की।

विज्ञापन
ISL 2024-25: Argentinian star footballer Ezekiel Vidal joins Punjab FC team
एजेक्विल विडाल - फोटो : Twitter

विस्तार

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के क्लब पंजाब एफसी ने मंगलवार को 2024-25 सत्र के लिए पांचवें विदेशी खिलाड़ी के रूप में अर्जेंटीना के मिडफील्डर नॉर्बर्टो एजेक्विल विडाल के साथ अनुबंध की घोषणा की। अर्जेंटीना का यह फुटबॉलर इससे पहले इंडोनेशिया की शीर्ष टीम पर्सिटा टैंगेरंग के लिए खेल रहा था।
विज्ञापन


अर्जेंटीना के बाहिया ब्लैंका में जन्मा यह 29 वर्षीय खिलाड़ी मुख्य रूप से मिडफील्डर या विंगर के रूप में खेलता है। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 2011 में अपने गृहनगर के क्लब ओलिम्पो से की। उन्होंने इस क्लब के साथ आठ साल बिताए और 45 मैच में तीन गोल किए। वह 2022 में इंडोनेशिया के क्लब से जुड़े जिसकी तरफ से उन्होंने 60 मैच में 17 गोल किए।
विज्ञापन


इंडियन सुपर लीग का 2024-25 सीजन 13 सितंबर से शुरू होगा। आगामी आईएसएल 2024-25 सीजन भारत की प्रमुख फुटबॉल लीग का 11वां संस्करण होगा और इसमें 13 टीमें भाग लेंगी। सभी 13 टीमें दो खिताबों - आईएसएल शील्ड और आईएसएल कप के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। शील्ड उस टीम को दी जाती है जो लीग चरणों के अंत में शीर्ष पर रहती है। लीग में शीर्ष पर रहने वाली टीम को एएफसी चैंपियंस लीग में भी जगह मिलती है। शील्ड को पहली बार 2019-20 में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग के अंत में शीर्ष छह में आने वाली टीमें आईएसएल कप के लिए प्रतिस्पर्धा करती हैं। शीर्ष दो टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंचती हैं, जबकि अन्य चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए प्लेऑफ में प्रतिस्पर्धा करती हैं। इंडियन सुपर लीग 2024-25 सीजन का शेड्यूल और कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। इसके जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। आईएसएल भारत के शीर्ष फुटबॉल लीग में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed