फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL 2023: ATK Mohun Bagan Crowned ISL Champions, defeated Bengaluru FC in Penalty Shootout

ISL 2023: ATK मोहन बागान ने जीता आईएसएल का खिताब, सुनील छेत्री की बेंगलुरु टीम को पेनल्टी शूट में 4-3 से हराया

Sun, 19 Mar 2023 10:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Mar 2023 10:00 AM IST
सार

यह आईएसएल का नौवां संस्करण था और अब तक छह चैंपियन टीमें मिल चुकी हैं। एटलेटिको डी कोलकाता ने सबसे ज्यादा तीन बार यह खिताब जीता है। वहीं, चेन्नईयन एफसी ने दो बार यह खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन
ISL 2023: ATK Mohun Bagan Crowned ISL Champions, defeated Bengaluru FC in Penalty Shootout
मोहन बागान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल 2023) का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल में सुनील छेत्री की टीम बेंगलुरु एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा दिया। मोहन बागान ने पहली बार आईएसएल का खिताब जीता है। गोवा में शनिवार को खेले गए मैच में फुल टाइम तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा था। इसके बाद रोमांचक पेनल्टी शूट में मोहन बागान ने दबाव पर काबू पाते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की शुरुआत में ही बेंगलुरु को इंजरी का सामना करना पड़ा था, जब टीम के स्टार खिलाड़ी शिवाशक्ति नरायणन चोटिल हो गए थे। इसके बाद शुरुआती कुछ मिनट में ही सुनील छेत्री को शिवाशक्ति के सब्सटिट्यूट के तौर पर मैदान पर भेजा गया। 13वें मिनट में रॉय कृष्णा की गलती पर मोहन बागान को पेनल्टी अवॉर्ड किया गया। इस पर मोहन बागान के दिमित्री पेत्राटॉस ने गोल दाग अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पहले हाफ के इंजरी टाइम में मोहन बागान के फाउल पर बेंगलुरु को पेनल्टी अवॉर्ड किया गया। सुनील छेत्री ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 78वें मिनट में रॉय कृष्णा ने गोल दाग बेंगलुरु को 2-1 से आगे कर दिया। हालांकि, टीम ये बढ़त ज्यादा देर तक नहीं बना सकी और 85वें मिनट में बेंगलुरु के एक और फाउल पर मोहन बागान को पेनल्टी मिला। इस पर भी पेत्राटॉस ने गोल दाग स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन

पेनल्टी शूटआउट में क्या हुआ?

फुल टाइम तक यही स्कोर रहा। 30 मिनट के एक्सट्रा टाइम में भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। मोहन बागान की ओर से पेत्राटॉस, लिस्टन कोलाको, कियान नासिरी और मानवीर सिंह ने गोल दागे। वहीं, बेंगलुरु की ओर से एलन कोस्टा, रॉय कृष्णा और सुनील छेत्री ही गोल दाग पाए। ब्रूनो रामीरेज और पाब्ले पेरेज के स्ट्रोक को मोहन बागान के गोलकीपर ने रोक लिया।

ISL में अब तक कौन-कौन चैंपियन

इस तरह मोहन बागान की टीम चैंपियन बनी। यह आईएसएल का नौवां संस्करण था और अब तक छह चैंपियन टीमें मिल चुकी हैं। एटलेटिको डी कोलकाता ने सबसे ज्यादा तीन बार यह खिताब जीता है। वहीं, चेन्नईयन एफसी ने दो बार यह खिताब अपने नाम किया है। मोहन बागान, मुंबई सिटी एफसी, बेंगलुरु एफसी और हैदराबाद एफसी ने एक-एक बार यह खिताब जीता है। 2014 में पहला सीजन एटलेटिकी डी कोलकाता ने जीता था। वहीं, हैदराबाद एफसी पिछले सीजन के विनर रहा था। 

अब तक के सीजन के चैंपियन
सीजन चैंपियन रनर अप
2022-23 एटीके मोहन बागान बेंगलुरु एफसी
2021-22 हैदराबाद एफसी केरल ब्लास्टर्स
2020-21 मुंबई सिटी एफसी एटीके मोहन बागान
2019-20 एटलेटिको डी कोलकाता चेन्नईयन एफसी
2018-19 बेंगलुरु एफसी एफसी गोवा
2017-18 चेन्नईयन एफसी बेंगलुरु एफसी
2016-17 एटलेटिको डी कोलकाता केरल ब्लास्टर्स
2015-16 चेन्नईयन एफसी एफसी गोवा
2014-15 एटलेटिको डी कोलकाता केरल ब्लास्टर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed