फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL 2020: North United start with a goal from Kwesi Appiah, defeating Mumbai City

ISL 2020: अपैया के गोल से नार्थईस्ट यूनाइटेड ने किया जीत से आगाज, मुंबई सिटी को हराया

Sat, 21 Nov 2020 10:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 21 Nov 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
ISL 2020: North United start with a goal from Kwesi Appiah, defeating Mumbai City
खासा केमरा - फोटो : twitter@IndSuperLeague

आईएसएल 2020 में नार्थईस्ट यूनाइटेड ने शानदार आगाज करते हुए मुंबई सिटी एफसी को 1-0 से हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में नार्थईस्ट ने घाना के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्वेसी अपैया के गोल के दम पर विजयी शुरुआत की। 

विज्ञापन


मैच में मुंबई ने पहले 45 मिनट में 306 पास किए, लेकिन वह एक भी शॉट निशाने पर नहीं लगा पाई। पहले हाफ में मुंबई सिटी के अहमद जाहो को लाल कार्ड दिखाया गया। जाहो के मैदान से जाने के 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही मुंबई की मुश्किलें बढ़ गई। इसके बाद दोनों टीमें हाफ टाइम तक गोलरहित रहीं।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम ने मुंबई के एक खिलाड़ी के कम होने का बखूबी फायदा उठाया और आक्रामक रुख अपना लिया। इसका उसे फायदा भी मिला, मैच के 47वें मिनट में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के आस्ट्रेलियाई डिफेंडर डायलन फॉक्स का हेडर मुंबई सिटी के रॉवलिन बोर्जेस के हाथ से टकरा गया। इस पर रेफरी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को पेनाल्टी दे दिया। अपैया ने इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके नॉथईस्ट यूनाइटेड एफसी को 1-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के पास 66वें मिनट में बराबरी का गोल दागने का अवसर था, लेकिन इस बार डिफेंडर सार्थक गोलुइ का हेडर से लगाया गया शॉट गोल पोस्ट के कुछ इंच ऊपर से निकल गया। अंतिम मिनटों में मुंबई की टीम ने बराबरी का गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed