{"_id":"5e18b1708ebc3e8803061a7f","slug":"isl-2020-nerijus-valskis-brace-helps-chennaiyin-cruise-to-a-win-against-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन सुपर लीग: चेन्नईयन फिर जीत की राह पर लौटी, हैदराबाद प्लेआफ की दौड़ से बाहर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंडियन सुपर लीग: चेन्नईयन फिर जीत की राह पर लौटी, हैदराबाद प्लेआफ की दौड़ से बाहर
Fri, 10 Jan 2020 10:46 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
चेन्नइयन एफसी
नेरीजुस वाल्सकिस के दो गोल की मदद से दो बार के चैंपियन चेन्नईयन एफसी ने शुक्रवार को यहां हैदराबाद एफसी को 3-1 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में अपना विजय अभियान जारी रखा। हैदराबाद की इस हार से प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदें भी समाप्त हो गई।
विज्ञापन
चेन्नईयन के लिए रफाएल क्रिवेलारो ने 40वें मिनट में शुरुआती गोल किया। इसके बाद वाल्सकिस ने 43वें तथा 65वें मिनट में गोल दागे। हैदराबाद के लिए एकमात्र गोल मार्सेलिन्हो लीते परेरा ने 88वें मिनट में किया जिससे हार का अंतर ही कम हो पाया।
विज्ञापन
लगातार दो हार के बाद जीत का स्वाद चखने वाली चेन्नईयन एफसी की टीम अब 12 अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गयी है। उसने 11वें मैच में तीसरी जीत दर्ज की। दूसरी तरह हैदराबाद को 12 मैचों में नौवीं हार झेलनी पड़ी। वह पांच अंकों के साथ अब भी अंतिम स्थान पर है।
विज्ञापन