फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL 2020: Goa FC will start campaign with new coaches and players, will face Bengaluru led by Chhetri

ISL 2020: नए खिलाड़ियों के साथ अभियान की शुरुआत करेगी गोवा, सामने होगी छेत्री की अगुआई वाली बंगलूरू

Sat, 21 Nov 2020 04:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 21 Nov 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
ISL 2020: Goa FC will start campaign with new coaches and players, will face Bengaluru led by Chhetri
fc goa vs mumbai city fc

भारत में फुटबॉल की चर्चित इंडिया सुपर लीग (आईएसएल) का आगाज शुक्रवार को खाली स्टेडियम में हो गया। कोरोना काल में आठ महीने बाद देश में किसी बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। दर्शकों की गैरमौजूदगी में हुए उद्घाटन मुकाबले में एटीके मोहन बागान ने केरल ब्लास्टर्स को हरा दिया।

विज्ञापन


अब सबकी नजर रविवार को होने वाले मुकाबले में एफसी गोवा पर होगी। बंगलूरू एफसी के खिलाफ होने वाले इस मैच में दो बार की रनर अप एफसी गोवा नए कोच और खिलाड़ियों के साथ उतरेगी। टीम में इस बार कई देसी और विदेशी खिलाड़ी शामिल हुए हैं और नए लुक वाली एफसी गोवा इस बार पिछले बार से बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि एफसी गोवा ने एक भी बार आईएसएल ट्राफी अपने नाम नहीं की है जबकि वह 2018 और 2015 में उप विजेता रही थी। लेकिन इस बार कोच जुआन फेरांडो की टीम के लिए चीजें आसान नहीं होंगी। फेरांडो चाहते हैं कि क्लब आक्रामक फुटबॉल खेलना जारी रखे जो वे अपने पूर्व कोच सर्गियो लोबेरा के मार्गदर्शन में खेलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बंगलूरू की टीम एक बार आईएसएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है और वह भी स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री की अगुवाई में जीत के साथ शुरूआत करना चाहेगी। बंगलूरू टीम काफी बेहतरीन इकाई है और वह गोवा की टीम के लिए कड़ी प्रतिद्वंद्वी साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed