{"_id":"604ce3b58ebc3e5909626cc4","slug":"isl-2020-21-final-mumbai-city-fc-win-final-against-atk-mohun-bagan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएसएल 2021: मुंबई सिटी एफसी ने पहली बार जीता खिताब, फाइनल में एटीके मोहन बागान को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
आईएसएल 2021: मुंबई सिटी एफसी ने पहली बार जीता खिताब, फाइनल में एटीके मोहन बागान को हराया
Sat, 13 Mar 2021 09:39 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 13 Mar 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
मुंबई सिटी एफसी ने पहली बार जीता ISL का खिताब
- फोटो : @MumbaiCityFC
मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल 2021) का खिताब अपने नाम किया। मुंबई सिटी ने खिताबी मुकाबले में एटीके मोहन बागान को 2-1 से हरा दिया। एटीके मोहन बागान का विलय के बाद यह पहला जबकि कुल चौथा फाइनल मैच था। परंतु एटीके मोहन बागान इस चौथे खिताब को जीतने से चूक गई। अगर मैच की बात करें तो 18वें मिनट में विलियम्स ने शानदार गोल दागकर एटीके मोहन बागान को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।
विज्ञापन
वहीं, 29वें मिनट में टीरी के ऑनगोल की वजह से मुंबई सिटी एफसी ने मैच में 1-1 की बराबरी की। इसके बाद काफी समय तक दोनों टीमें बढ़त बनाने की फिराक में जुटी रहीं, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। हालांकि आखिरी क्षण में मुंबई सिटी की तरफ से बिपिन ने (90वें मिनट में) शानदार गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस हार के साथ एटीके मोहन बागान का लगातार दूसरी बार आईएसएल खिताब जीतने का सपना टूट गया।
विज्ञापन
FULL-TIME | #MCFCATKMB @MumbaiCityFC WIN IT!!! 🏆#HeroISLFinal #LetsFootball pic.twitter.com/Vv6tbtxI12
विज्ञापन विज्ञापन— Indian Super League (@IndSuperLeague) March 13, 2021
WEEEEEEEEEEE AREEEE THEEEE CHAMPIONSSSSSSSSSS!!!!!!!!!!!!#MCFCATKMB #HeroISLFinal #AamchiCity 🔵 #TrophyLekeAa 🏆
— Mumbai City FC (@MumbaiCityFC) March 13, 2021
कब कौन बना चैंपियन
एटीके बनाम मुंबई सिटी एफसी
- फोटो : social media
- 2014: एटीके
- 2015: चेन्नईयन एफसी
- 2016: एटीके
- 2017-18: चेन्नईयन एफसी
- 2018-19: बंगलूरू एफसी
- 2019-20: एटीके
- 2020-21: मुंबई सिटी एफसी