फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL 2019: northeast united fc on top to beats hyderabad fc by 1-0 

ISL 2019: हैदराबाद को हराकर शीर्ष पर पहुंचा नार्थईस्ट यूनाईटेड 

Wed, 06 Nov 2019 11:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 06 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
ISL 2019: northeast united fc on top to beats hyderabad fc by 1-0 
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी

मेक्सी बरेरो के 86वें मिनट में पेनल्टी पर किए गए गोल की मदद से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने बुधवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सत्र के अपने चौथे मैच में मेजबान हैदराबाद एफसी को 1-0 से हराया। 

विज्ञापन


नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की चार मैचों में यह दूसरी जीत है और टीम के अब आठ अंक हो गये हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड इस सीजन में अब तक अपराजित चल रही है।दूसरी तरफ हैदराबाद की चार मैचों में यह तीसरी हार है और टीम नौवें नंबर पर बनी हुई है।
विज्ञापन


पहले हाफ में दोनों टीमों ने करीब 8000 दर्शकों की मौजूदगी में अच्छा खेल दिखाया और अपने डिफेंस को मजबूत करते हुए कुछ अहम आक्रमण किए। लेकिन दोनों ही टीमें बढ़त हासिल नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के अंतिम 10 मिनट नाटकीय रहे। खेल के 84वें मिनट में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को पेनल्टी मिली। तब हैदराबाद के शंकर बॉक्स में गेंद को हाथ से छू बैठे, जिस पर कि मेहमान टीम को पेनल्टी दी गयी। अर्जेंटीना के फॉरवर्ड मेक्सी बरेरो ने इसे गोल में बदलकर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच में बढ़त लेने के बाद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी अधिक आक्रामक होकर खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed