{"_id":"5db32a6a8ebc3e017a212a8c","slug":"isl-2019-atk-thrash-debutants-hyderabad-fc-5-0-in-isl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2019: दो बार की चैंपियन एटीके की शानदार वापसी, नयी टीम हैदराबाद को 5-0 से रौंदा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2019: दो बार की चैंपियन एटीके की शानदार वापसी, नयी टीम हैदराबाद को 5-0 से रौंदा
Sat, 26 Oct 2019 08:03 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 26 Oct 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
एटीके बनाम हैदराबाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार की चैंपियन एटीके ने इंडियन सुपर लीग के छठे सीजन में शुक्रवार को लीग की नयी टीम हैदराबाद एफसी को हराकर जीत का खाता खोला। कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में एटीके ने हैदराबाद को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
मुकाबले में एटीके की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड जोएल विलियम्स ने 25वें और 44वें, रॉय कृष्णा ने 27वें और इदु गार्सिया ने 88वें और इंजुरी टाइम में गोल किया। बता दें कि पहले मुकाबले में एटीके को हार का सामना करना पड़ा था। केरला ब्लास्टर्स ने एटीके को 2-1 से हराया था।
विज्ञापन