{"_id":"5c0817dbbdec22419e1f4bb6","slug":"isl-2018-northeast-united-settles-for-1-1-draw-with-bengaluru-fc","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2018: चेंचो के गोल से बेंगलुरू एफसी ने नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी को बराबरी पर रोका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2018: चेंचो के गोल से बेंगलुरू एफसी ने नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी को बराबरी पर रोका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बेंगलुरु एफसी की टीम ने बुधवार को यहां इंडियन सुपर लीग मैच में नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी को 1-1 से बराबरी पर रोककर अपना अजेय अभियान जारी रखा।
विज्ञापन
नार्थईस्ट यूनाईटेड को 64वें मिनट में फेड्रिको गालेगो ने बढ़त दिलाई लेकिन 90वें मिनट में भूटान के स्ट्राइकर चेंचो गिल्टशेन ने बेंगलुरू एफसी को बराबरी दिला दी।
विज्ञापन
इस ड्रा के साथ बेंगलुरू एफसी ने अंक तालिका के शीर्ष पर नार्थईस्ट यूनाईटेड पर चार अंक की बढ़त बरकरार रखी है।